पिलानी से राजेश दहिया होंगे भाजपा प्रत्याशी:पहली बार लड़ेंगे विधानसभा के लिए चुनाव, पिछली बार यहां कांग्रेस ने हराया था बीजेपी को
पिलानी से राजेश दहिया होंगे भाजपा प्रत्याशी:पहली बार लड़ेंगे विधानसभा के लिए चुनाव, पिछली बार यहां कांग्रेस ने हराया था बीजेपी को

पिलानी : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी एक और सूची आज जारी कर दी है। पार्टी ने पिलानी से इस बार नए चेहरे पर दांव लगाते हुए राजेश दहिया को टिकट दिया है।
पिलानी विधानसभा क्षेत्र एससी के लिए रिजर्व सीट है। सामान्य से एससी के लिए रिजर्व करने के बाद यहां से लगातार 2 बार भाजपा की टिकट पर सुंदरलाल काका ने चुनाव जीता था। इसके बाद में 2018 के विधानसभा चुनाव में सुंदरलाल के बेटे चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान रहे कैलाश मेघवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व आईएएस के जेपी चंदेलिया ने वोट से चुनाव हरा दिया था। बाद में कैलाश मेघवाल पिलानी पंचायत समिति के डेलीगेट का चुनाव भी जिले में सबसे ज्यादा वोटों से हार गए थे। ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नए चेहरे को मौका दिया है।
राजेश दहिया मूल रूप से चिड़ावा के पास डांगर गांव के रहने वाले हैं। राजेश दहिया राजस्थान विश्वविद्यालय से बीकॉम पास आउट हैं। चिड़ावा में ही उनका अपना शैक्षणिक संस्थान है। वर्तमान में भाजपा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर हैं। राजनीति में नए हैं, लेकिन संगठन और कार्यकर्ताओं में दहिया ने तेजी से अपनी जगह बनाई है।
पिछले 5 विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालते हुए पिलानी विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो 1998, 2003 और 2018 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस और 2008 व 2013 में भाजपा का कब्जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस से श्रवण कुमार और जेपी चंदेलिया, जबकि भाजपा से सुंदरलाल यहां से विधायक निर्वाचित हुए हैं।
2018 के चुनाव में कांग्रेस के जेपी चंदेलिया को कुल 84715 वोट मिले, जबकि भाजपा के कैलाश मेघवाल को 71176 वोट मिले। कांग्रेस ने 13539 वोट यानि 8.47 फीसदी वोट से जीत हासिल की थी।
वर्ष | विधायक | पार्टी |
2018 | जेपी चंदेलिया | कांग्रेस |
2013 | सुंदर लाल | बीजेपी |
2008 | सुंदर लाल | बीजेपी |
2003 | श्रवण कुमार | कांग्रेस |
1998 | श्रवण कुमार | कांग्रेस |
1993 | श्रवण कुमार | निर्दलीय |
1990 | सुमित्रा सिंह | जेडी |
1985 | सुमित्रा सिंह | एलकेडी |
1980 | हजारी लाल | जेएनपी जेपी |
1977 | शीशराम ओला | कांग्रेस |
1972 | शीशराम ओला | कांग्रेस |
1967 | एमसी कटेवा | एसडब्ल्यूए |
1962 | हजारी लाल | निर्दलीय |
1957 | सुमित्रा सिंह | कांग्रेस |
1951 | हरलाल सिंह | कांग्रेस |