[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कांग्रेस का रहा दबदबा:प्रथम विधानसभा अध्यक्ष नरोत्तम जोशी और पहली महिला स्पीकर यहीं से जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कांग्रेस का रहा दबदबा:प्रथम विधानसभा अध्यक्ष नरोत्तम जोशी और पहली महिला स्पीकर यहीं से जीते

झुंझुनूं में कांग्रेस का रहा दबदबा:प्रथम विधानसभा अध्यक्ष नरोत्तम जोशी और पहली महिला स्पीकर यहीं से जीते

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां की अधिकतर सीट पर ज्यादतर कांग्रेस का कब्जा ही रहा है। झुंझुनूं शहर की बात करें तो यहां निर्दलीय प्रत्याशी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। इस सीट पर अब तक हुए चुनाव में एक बार ही निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिल पाई है। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस ने इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस से बृजेन्द्र तो भाजपा से बबलू चौधरी मैदान में हैं। इस सीट का इतिहास रहा है कि यहां अधिकतर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। यहां पहले शीशराम ओला फिर उनके बेटे बृजेन्द्र ओला तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। गत विधानसभा चुनाव में बृजेन्द्र ओला ने प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को 40565 वोटों के अंतर से हराया था।

माहीर आजाद (बाएं) जिन्होंने शीशराम ओला (दाएं) को हराया था।
माहीर आजाद (बाएं) जिन्होंने शीशराम ओला (दाएं) को हराया था।

इस बार भाजपा ने भांबू का टिकट काटकर पिछले बार निर्दलीय लडे़ बबलू चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

पहले विधानसभा अध्यक्ष झुंझुनूं सीट से जीते

इस सीट की खास बात यह है कि राजस्थान के पहले विधानसभाध्यक्ष नरोत्तम लाल जोशी और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह भी झुंझुनूं से जीते हैं। सुमित्रा ही एकमात्र ऐसी प्रत्याशी थीं जिन्होंने इस सीट से निर्दलीय चुनाव जीता।

निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र भांबू का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने किया समर्थन।
निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र भांबू का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने किया समर्थन।

एकमात्र अल्पंसख्यक प्रत्याशी माहीर आजाद भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 1990 में माहिर आजाद ने शीशराम ओला को चुनाव हराकर विधानसभा में पहुंचे थे। उस समय उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था। शीशराम ओला को 11630 वोट से हराया था। वे एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी थे जो इस सीट से जीते।

भाजपा प्रत्यासी बबलू चौधरी कर रहे जन संपर्क।
भाजपा प्रत्यासी बबलू चौधरी कर रहे जन संपर्क।

कांग्रेस – भाजपा व निर्दलीय से जीती

झुंझुनूं में कांग्रेस की टिकट पर ही अधिकतर विधायक जीते हैं। एक बार जनता दल के प्रत्याशी को जीत मिल चुकी। हर साल अनेक निर्दलीय खड़े होते हैं, लेकिन अभी तक केवल सुमित्रा सिंह ही निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची है।

चुनावी चर्चा करते कॉग्रेस प्रत्यासी विजेन्द्र ओला।
चुनावी चर्चा करते कॉग्रेस प्रत्यासी विजेन्द्र ओला।

साथ ही सुमित्रा सिंह ऐसी विधायक भी हैं जो कांग्रेस, निर्दलीय व भाजपा तीनों से जीत चुकी हैं। सुमित्रा इस सीट से सबसे ज्यादा 6 बार विधायक रही हैं। यहां भाजपा का खाता केवल दो बार खुला है। एक बार सुमित्रा सिंह ने जीत दर्ज की। एक बार उप चुनाव में डॉ. मूल सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की थी।

2018 के चुनाव पर नजर
पार्टी प्रत्याशी वोट
कांग्रेस बृजेन्द्र सिह ओला 76177
भाजपा राजेन्द्र भांबू 35612
निर्दलीय निषित कुमार उर्फ बबलू चौधरी 29410
निर्दलीय यशवर्धन सिंह 12007
बसपा राजेश 5933
निर्दलीय दिलीप 2006
आम आदमी राजकुमार मूंड 1900
आरएलपी राजेन्द्र फौजी 1598
अभिनव राजस्थान पार्टी महेश कुमार 621
निर्दलीय बिजेन्द्र सिंह 570
निर्दलीय संजय 529
निर्दलीय भीमसिंह 412
निर्दलीय तेजाराम 299
निर्दलीय गोकुलंचद 296
निर्दलीय रमेश कुमार 246
फैक्ट फाइल
शहरी बूथ 72
ग्रामीण बूथ 177
कुल बूथ 249
महिला मतदाता 127780
पुरूष मतदाता 139301
थर्ड जेंडर 6
कुल मतदाता 267087
अब तक बने विधायक
वर्ष विधायक पार्टी
1952 नरोत्तम लाल जोशी कांग्रेस
1957 नरोत्तम लाल जोशी कांग्रेस
1962 सुमित्रा सिंह कांग्रेस
1967 सुमित्रा सिंह कांग्रेस
1972 सुमित्रा सिंह कॉग्रेस
1977 सुमित्रा सिंह कॉग्रेस
1980 शीशराम ओला कॉग्रेस
1985 शीशराम ओला कॉग्रेस
1990 मोहम्मद माहिर आज़ाद जनता दल
1993 शीशराम ओला कॉग्रेस
1993 डॉ. मूल सिंह शेखावत भाजपा
1998 सुमित्रा सिंह निर्दलीय
2003 सुमित्रा सिंह भाजपा
2008 बृजेन्द्र सिंह सिंह कॉग्रेस
2013 बृजेन्द्र सिंह ओला कॉग्रेस
2018 बृजेन्द्र सिंह ओला कॉग्रेस

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62