[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल मालिक ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा – पैसे देने के बाद भी जमीन के कागज नहीं दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होटल मालिक ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा – पैसे देने के बाद भी जमीन के कागज नहीं दिए

होटल मालिक ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा - पैसे देने के बाद भी जमीन के कागज नहीं दिए

झुंझुनूं : झुंझुनूं में होटल मालिक ने अपने ही होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें लिखा की मैंने मेरी सारी जमीन के कागज व खाली चैक व स्टाम्प सुनील कुमार पुत्र बजरंग लाल पूनिया, सुनील पुत्र दयानंद, सोनी जाखल, विजेन्द्र व बगड रोड फाइनेंस योगी, सुनील पातुसरी को दे दिए थे।

सुसाइड नोट में लिखा- जमीन के कागज लिए किया सुसाइड
सुसाइड नोट में लिखा- जमीन के कागज लिए किया सुसाइड

पैसे भी लौटा दिए थे। उसके बाद ये लोग मेरी जमीन के कागजात नहीं दे रहे थे। मुझे परेशान कर रहे थे। इसलिए तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं। मृतक रमेश कुमार (40) पुत्र जगदीश प्रसाद झुंझुनूं के वार्ड 50, मोती सिंह की ढाणी का रहने वाला था। वह बगड़ रोड़ पर अग्रसेन सर्किल के पास काफी समय से होटल चलाता था। गुरुवार सुबह अपने होटल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना पुलिस दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बॉडी राजकीय बीडीके अस्पताल में पहुंचाई। एसआई राजपाल ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। परिजन की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62