[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan BJP List: भाजपा ने तीसरी सूची जारी की, 58 उम्मीदवारों को इन सीटों से दिया टिकट, यहां देखें लिस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan BJP List: भाजपा ने तीसरी सूची जारी की, 58 उम्मीदवारों को इन सीटों से दिया टिकट, यहां देखें लिस्ट

Rajasthan BJP List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 58 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। 124 सीटों पर पार्टी पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी थी। नई लिस्ट के नामों को मिलाकर भाजपा ने 182 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। देखें किसे कहां से टिकट दिया गया है…?

सीएम गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़

बीजेपी ने अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। ये छात्र नेता हैं, जो राजेंद्र राठौड़ के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की करीबी कल्पना देवी को कोटा के लाडपुरा से टिकट दिया गया है।

ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे को टिकट

जयपुर की चर्चित हवामहल सीट से इस बार बालमुकुंद आचार्य को टिकट दिया गया है। वहीं रामगढ़ से बीजेपी के फायर ब्रांड नेता रहे ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को मैदान में उतारा गया है। ज्ञानदेव आहूजा इस सीट से 3 बार विधायक रहे हैं। पिछली बार उनका टिकट काट दिया गया था। करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को टिकट दिया गया है। वह पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

सुभाष मील को मिला टिकट

एक दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए सुभाष मील को खंडेला से टिकट दिया गया है। वह कांग्रेस के टिकट के दावेदार थे, लेकिन खंडेला से महादेव सिंह को टिकट देने के बाद वे बागी हो गए। बुधवार को ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता जॉइन की थी। एक दिन बाद ही उनके नाम का ऐलान हो गया। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

भाजपा की सूची में खास क्या?

    • जयपुर की हवामहल सीट से बाल मुकुंद आचार्य और विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया।
    • अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा को टिकट दिया गया है। जय आहूजा ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे हैं। लंबे समय से पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू परिवारों के लिया काम कर रहे हैं।
    • अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को टिकट दिया गया है। इनके बेटे मोहित यादव भी इस सीट से दावेदारी कर रहे थे।
    • भरतपुर के नदबई से जगत सिंह को टिकट दिया गया है। ये नटवर सिंह के बेटे हैं।
    • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।
    • टोंक सीट पर सचिन पायलट से अजित सिंह मेहता करेंगे मुकाबला
    • एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से टिकट। इन्हें सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है।
    • जालोर जिले की भीनमाल सीट से पूराराम और रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल को बनाया प्रत्याशी
    • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल का टिकट कटा, उनकी जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया।

इन्हें यहां से मिला टिकट
सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड, जमवा रामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चौधरी, नदबई से जगत सिंह, बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर से अतुल भंसाली, लूणी से जोगाराम पटेल, जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी, गुढा मालानी से केके बिश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, वल्लभगढ़ से उदयलाल डांगी, केशवरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल, रामगंज से मदन दिलावर और बारां अटरू से सारिका चौधरी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।



इससे पहले 124 सीटों पर उतारे प्रत्याशी 
इससे पहले भाजपा ने 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को भी टिकट दिया गया था। वहीं, पहली सूची में भाजपा ने सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। अब तीसरी सूची में 58 नामों का एलान किया गया है। तीन सूचियों को मिलाकर भाजपा अब तक 182 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। हनुमानगढ़, आदर्श नगर, सिविल लाइंस और किशन पोल समेत 18 सीटों को होल्ड रखा गया है।

आठ मौजूदा विधायकों को टिकट
बीजेपी ने आठ मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं। सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया, फलौदी से पब्बाराम बिश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल, कपासन से अर्जुनलाल जीनगर, केशोरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल, लाडपुरा से कल्पना देवी, रामगंजमंडी से मदन दिलावर को टिकट दिया गया है।

कैलाश मेघवाल का टिकट काटा, शाहपुरा से नए चेहरे लालाराम बैरवा को टिकट
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बीजेपी से निलंबित पूर्व विधानसभा स्पीकर कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह शाहपुरा से नए चेहरे लालाराम बैरवा को टिकट दिया गया है।

गहलोत के सामने महेंद्र सिंह और पायलट के सामने पूर्व विधायक अजीत मेहता को टिकट
सीएम अशोक गहलोत की सीट सरदारपुरा से बीजेपी ने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। सचिन पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजीत मेहता को प्रत्याशी बनाया गया है।

एक दिन पहले बीजेपी में आए दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी को टिकट
1 नवंबर को दिल्ली में भाजपा जॉइन करने वाले नेताओं को भी टिकट दिए हैं। इसमें दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी शामिल हैं। कांग्रेस से बीजेपी में आए दर्शन सिंह को करौली से और सुभाष मील को खंडेला से टिकट दिया गया है। आरएलपी से बीजेपी में आए उदयलाल डांगी को वल्लभनगर से प्रत्याशी बनाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62