मानोता जाटान में भागवत कथा का हुआ शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
मानोता जाटान में भागवत कथा का हुआ शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मानोता जाटान : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान में रविवार को श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गोगा जी महाराज के मंदिर से गांव में कलश यात्रा निकाली। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका मुख्य यजमानी में कथा का मन्त्रोच्चार कर आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। महिलाओं की ओर से निकाली गई कलश यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कथावाचक दाऊदी महाराज वृंदावन के सानिध्य में कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रथम दिन नरसी जन्मोत्सव के प्रसंगों का व्याख्यान किया गया। कथावाचक दाऊदी महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म में गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है।
शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें।
हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान संजीव झांकियां सजाकर गांव का भ्रमण करवाया गया। इस मौके पर मंदिर पुजारी राजेंद्र स्वामी, पूर्व सरपंच अमर सिंह झाझरिया, सभाचंद ढाका, हरपाल ढाका, हरीश जांगिड़, रूपचंद ढाका, महेश शर्मा ,अनामिका देवी ,कुसुम देवी, अंजली शर्मा, सम्पति देवी, कृष्णा देवी, बिमला देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।