[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पड़ौसियों का झगड़ा CCTV में कैद:महिला-पुरुषों ने आपस में कपड़े फाड़ दिए, एक जने को कइयों मिलकर पीटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पड़ौसियों का झगड़ा CCTV में कैद:महिला-पुरुषों ने आपस में कपड़े फाड़ दिए, एक जने को कइयों मिलकर पीटा

पड़ौसियों का झगड़ा CCTV में कैद:महिला-पुरुषों ने आपस में कपड़े फाड़ दिए, एक जने को कइयों मिलकर पीटा

अलवर : अलवर शहर के स्कीम आठ में बीएलएल हॉस्पिटल के पीछे दो परिवार रोड पर आकर झगड़ने लगे। आपस में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। एक व्यक्ति को कई जनों ने मिलकर पीट भी दिया। जिसका सीसीटीवी सामने आ गया। व्यक्ति को कई जगह चोट लगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में झगड़ते दिख रहे दोनों परिवार। - Dainik Bhaskar
सीसीटीवी में झगड़ते दिख रहे दोनों परिवार।

पीड़िता सीमा भार्गव ने बताया कि उनके पड़ौसी आए दिन बात-बात पर झगड़ते हैं। कल बेवजह पड़ौसियों ने गाली गलौच कर दिया। इसके बाद मेरे पति को घर से बाहर पकड़कर खींच लिया। फिर कई लोगों ने मिलकर पति से पिटाई की। उनके कपड़े फाड़ दिए। गर्दन सहित कई जगहों पर चोट आई है। पहले गजेंद्र नरूका बाहर निकले।आते ही सास को अभद्रता तरीके से बोलने लगे। तब विपुल भार्गव ने उनको गाली नहीं देने के लिए टोका। फिर देवेंद्र नरूका व उनके परिवार के कई लोग बाहर आ गए। महिलाओं ने मिलकर मारपीट कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए।

2 तोला सोने की चेन छीन ली

नरूका परिवार ने मारपीट के अलावा विपुल भार्गव की दो तोले की सोने की चेन छीन ली। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद अरावली विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पुलिस मामने की जांच में लगी है।

Related Articles