[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा आम चुनाव 2023 : निर्भीक होकर करें अधिक से अधिक मतदान – जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

विधानसभा आम चुनाव 2023 : निर्भीक होकर करें अधिक से अधिक मतदान – जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट पर जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उदयपुरवाटी में केन्द्रीय बल व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

नीमकाथाना : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारीयों के मद्देनजर बुधवार को जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया । इस दौरान उदयपुरवाटी पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई । जिसमें जिला कलक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा बनाई गई सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन, नो योर कैंडिडेट एवं सक्षम एप्लीकेशंस के बारे में जानकारी दी ।

सी-विजिल एप्लीकेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आमजन भी आचार संहिता की उल्लंघन की शिकायत कर प्रशासन की मदद कर सकते है । कलक्टर ने आमजन से भय मुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने एवं सफल चुनाव संपन्न करवाने में प्रशासन का सहयोग करने के अपील की ‌। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बल की कम्पनी एवं पुलिस दल ने उदयपुरवाटी शहर एवं गुढ़ा पौंख में फ्लैग मार्च निकालकर आम मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि जिले की पुलिस पर्याप्त जाप्ते के साथ अलर्ट मोड पर हैं ।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव मे मतदान से पहले शांति बनाए रखने, मतदान के दिन भय मुक्त और निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन की पालना में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त जाप्ता तैनात रहेगा। असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि नहीं करें इस पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान एसडीम कल्पित शिवरान सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet