[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार संहिता में 100 करोड़ की जब्ती, राजस्थान पुलिस ने तोड़ा रिकॉर्ड, अभी और बढ़ सकता हैं आंकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आचार संहिता में 100 करोड़ की जब्ती, राजस्थान पुलिस ने तोड़ा रिकॉर्ड, अभी और बढ़ सकता हैं आंकड़ा

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान धनबल के दुरूपयोग रोकने की बड़ी चुनौती को पार करते हुए राजस्थान पुलिस ने अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती की है।

जयपुर : राजस्थान के चुनाव में धनबल के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती कर रिकॉर्ड बना दिया। आचार संहिता के 13वें दिन जब्ती का आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। पिछले चुनाव में 60 दिनों में ये आंकड़ा 65 करोड़ था।

पहली बार पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

प्रदेश में आचार संहिता लगने के 13 दिनों के अंदर ही करीब 111 करोड़ की जब्ती हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आगे ये आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। पुलिस जब्ती में करीब 15 करोड़ की अवैध शराब और करीब 38 करोड़ के मादक पदार्थ शामिल हैं। पुलिस द्वारा अवैध लेनदेन पर शिकंजा कसते हुए करीब 15 करोड़ की मुद्रा जब्त की जा चुकी है। हथियारों और सोना-चांदी के अवैध धंधे पर भी पुलिस ने पैनी नजर रखी और अब तक करीब 14 करोड़ की सोना-चांदी जब्त की जा चुकी है।

650 से ज्यादा नाकों पर 24 घंटे मुस्तैदी

प्रदेश के 650 नाकों में 250 से ज्यादा अंतर्राज्यीय नाके हैं, जहां पुलिस 24 घंटे लगातार निगरानी रख् रही है। करीब 2 हजार उड़न दस्ते दिनरात धड़पकड़ की कार्रवाई कर रहे हैं। इन उड़न दस्तों द्वारा करीब 8 करोड़ की धरपकड़ की गई है। इसमें प्रदेश के जिलों की विशेष टीम, थानों की टीम, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें सहयोग कर रही हैं।

पहली बार सभी नाकों की यूनिक 8 अंकीय कोडिंग

राजस्थान पुलिस की विशेष टीम द्वारा दिन-रात मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने विशेष व्यय क्षण आयोग प्रकोष्ठ बनाया है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेट पुलिस के नोडल अधिकारी विकास कुमार द्वारा कई सारे नवाचार भी किए जा रहे हैं। प्रदेश में ये पहली बार है, जब सभी नाकों की यूनिक 8 अंकीय कोडिंग की गई है जिससे निगरानी, उत्तरदायित्व निर्धारण और विश्वसनीयता कायम हुई है।

भारतमाला सड़क और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगा पुलिस पिकेट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और अमृतसर जामनगर भारतमाला सड़क के हर निकास पुलिस पिकेट लगाया गया है। राजस्थान में भारतमाला सड़क करीब 600 किलोमीटर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे करीब 350 किलोमीटर लंबा है। प्रदेश के हर जिले में हो रही कार्रवाई का प्रतिदिन विश्लेषण किया जा रहा है और तकनीकी ऐप के माध्यम से हर जब्ती की सूचना, चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए विशेष व्यय क्षण आयोग प्रकोष्ठ तक पहुंच रही है। सूचनाओं को एकत्रित करने और ऑपरेशन के लिए विशेष कार्यशालाओं के माध्यम से सभी जिला पुलिस को प्रशिक्षित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62