[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 लाख रुपए जब्त:स्टील की केतली में रखे थे, 500 की 16 गड्डी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

8 लाख रुपए जब्त:स्टील की केतली में रखे थे, 500 की 16 गड्डी मिली

8 लाख रुपए जब्त:स्टील की केतली में रखे थे, 500 की 16 गड्डी मिली

सूरजगढ : सूरजगढ पुलिस ने थाना क्षेत्र की पिलोद चेक पोस्ट पर एक वर्ना कार से 8 लाख रुपए जब्त किए है। ये पैसे गाड़ी में रखी एक स्टील की केतली में रखे हुए थे। गाडी में तीन लोग सवार थे।

थानाधिकारी भजनाराम चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पिलोद चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी।

इस दौरान दिल्ली नंबर की वर्ना कार आते हुए दिखाई दी। जिसे रोक कर तलाशी ली गई तो पीछे की सीट पर रखी स्टील की केतली में 500 क नोट की 16 गड्डीया मिली। जिन्हें गिने तो आठ लाख रुपए हुए।

कार में सवार मुकुंदगढ़ के वार्ड 23 निवासी हाल ज्वालापुरी कैंप दिल्ली के तसलीम हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक तेली, आसिफ हुसैन पुत्र तस्लीम हुसैन तेली व जमसारा अटेर (भिंड) एमपी के जलीम पुत्र शब्बीर खान मंसूरी से पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए।

इस पर गाड़ी व आठ लाख रुपए जब्त कर लिए। थानाधिकारी ने बताया कि पैसों को लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62