[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan Election: CM से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्य बनीं विधायक शोभारानी; BJP के खिलाफ पत्र में लिखी ये बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धौलपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan Election: CM से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्य बनीं विधायक शोभारानी; BJP के खिलाफ पत्र में लिखी ये बात

Rajasthan Election: भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी ने कहा कि भाजपा अपने वादे से मुकर गई। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में धौलपुर के विकास की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है।

धौलपुर : धौलपुर राज्यसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर कांग्रेस के प्रमुख तिवारी को वोट देकर भाजपा से निष्कासित हुई विधायक शोभारानी कुशवाहा ने 18 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। शनिवार देर शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। साथ ही मीडिया को पत्र लिखाकर विधायक कुशवाहा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मीडिया को लिखे गए पत्र में विधायक शोभारानी कुशवाहा ने बताया, जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी तब बीजेपी ने विकास को प्राथमिकता देने की बात कही थी। भाजपा अपने वादे से मुकर गई। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में धौलपुर के विकास की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। धौलपुर नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के बावजूद शीर्ष नेताओं की गद्दारी की वजह से बोर्ड नहीं बन पाया था। भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा की गई गद्दारी से उनके कार्यकर्ताओं को आघात लगा था। इसके अलावा पंचायती राज चुनाव में भी उनके साथ भाजपा के नेताओं ने गद्दारी की थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की
विधायक शोभारानी कुशवाहा मीडिया के लिखे पत्र में बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी मांगों को वरीयता दी है। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की बदौलत विकास के काम हुए हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि बुनियादी समस्याओं से लोगों को निजात मिली है।

सैंपऊ पंचायत समिति प्रधान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
विधायक शोभारानी कुशवाहा के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भाजपा के सैपऊ पंचायत समिति प्रधान तुलसीराम कुशवाहा के साथ विक्रम सिसोदिया भाजपा पार्षद एवं जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा,उपेंद्र कुशवाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाजपा, अनिल धारिया पार्षद भाजपा, अमर सिंह लोधा भाजपा नेता, भीकम सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष भाजपा, नेमीचंद कुशवाह पंचायत समिति सदस्य भाजपा, आशू यादव, मंगल सिंह जाटव, बंटी परमार, राम लखन सरपंच, रघुवीर कुशवाह सरपंच, महावीर कुशवाहा पूर्व सरपंच, धर्मेंद्र उर्फ चिंटू कुशवाहा पूर्व सरपंच, अनिल जाटव, अन्ना पचौरी, राम प्रकाश कुशवाहा, अनिल बैसला, मानवेंद्र त्यागी, अभिषेक हर्षाना, संदीप पहाड़िया, सीताराम कुशवाहा, बृजराज घुरैया, अशोक तसीमो, मेवाराम कुशवाहा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, अमरेश एवं भंवर सिंह आदि ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

पति बीएल कुशवाह काट रहे आजीवन कारावास की सजा
धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति एवं पूर्व विधायक बीएल कुशवाह बहन के प्रेमी की हत्या के षड्यंत्र के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बीएल कुशवाह पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा में चिटफंड के भी मामले दर्ज हैं। शोभारानी कुशवाहा से भी चिटफंड के मामले में पूछताछ हो चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin