[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में आज आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट:CEC की बैठक में करीब 80 नामों पर मुहर, 2-3 सांसदों को मिल सकता है MLA का टिकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टटॉप न्यूज़नई दिल्लीराजस्थानराज्य

राजस्थान में आज आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट:CEC की बैठक में करीब 80 नामों पर मुहर, 2-3 सांसदों को मिल सकता है MLA का टिकट

राजस्थान में आज आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट:CEC की बैठक में करीब 80 नामों पर मुहर, 2-3 सांसदों को मिल सकता है MLA का टिकट

राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करीब 70 से 80 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार रात बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बैठक में दूसरी लिस्ट के नामों पर अंतिम मुहर लगी। सूची आज या कल ही जारी हो सकती है।

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, नितिन पटेल, डी. के. अरुणा, सत्यनारायण जटिया और सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे।

वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित राजस्थान से जुड़े नेता भी बैठक में शामिल हुए।

दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उनका स्वागत किया।
दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उनका स्वागत किया।

दूसरी लिस्ट में भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती है। 2-3 सांसद और विधानसभा चुनाव मैदान में उतारे जा सकते हैं। वहीं, लिस्ट में मौजूद विधायकों में से करीब 45 एमएलए को फिर से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है।

तीन दिन में दो बार हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक
दूसरी लिस्ट पर सर्वसम्मति बनाने के लिए पिछले तीन दिनों में दो बार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

वहीं, कल (गुरुवार को) केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के आवास पर एक बार फिर कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित प्रदेश कोर ग्रुप में शामिल नेता मौजूद रहे।

8 सीटों पर नए प्रत्याशियों को उतारेगी बीजेपी
प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 19 सीटें ऐसी हैं, जिसे बीजेपी ने ‘डी’ कैटेगरी में रखा है। इनमें से 11 सीटों पर बीजेपी पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शेष 8 सीटों पर दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। इन सीटों पर बीजेपी नए चेहरे उतार सकती है, क्योंकि जिन 11 सीटों पर बीजेपी ने पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए थे। उनमें से अधिकतर को बीजेपी ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77