मतदान जागरूकता अभियान:कलेक्टर ने किया मतदान प्रदर्शनी का अवलोकन, अधिक से अधिक मतदान करने की अपील
मतदान जागरूकता अभियान:कलेक्टर ने किया मतदान प्रदर्शनी का अवलोकन, अधिक से अधिक मतदान करने की अपील
नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अपने आसपास के नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की।

जिला कलेक्टर ने कॉलेज की छात्र-छात्राओं को जीवन को संतुलित बनाकर लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा मतदाता जागरूकता पर अपनी प्रस्तुतियां दी गई। मतदान केंद्र पर होने वाली प्रक्रिया को आभासी मतदान केंद्र के माध्यम से बड़े सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान कलेक्टर ने प्रोक्सी मतदान किया और प्रशिक्षणार्थीओं द्वारा बनाए गये चार्ट, मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने निर्वाचन विभाग की विभिन्न एप्लिकेशन के बारे में जानकारी दी। सीबीईओ बाबूलाल सैनी ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई।

छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षणार्थी निर्भर होकर आगामी चुनाव में नागरिकों को जागरूक करेंगे और एक स्वस्थ चुनाव का हिस्सा बनेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019733


