बिसाऊ में यात्रियों से भरी बस पलटी:एक दर्जन ज्यादा घायल, तीन घायल चूरू रेफर
बिसाऊ कस्बे में एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को बिसाऊ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में तीन लोगों को चूरू रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बस चालक की लापरवाही के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल गया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
बिसाऊ थाना अधिकारी के अनुसार बस विशाल के बस स्टैंड से सवारियां लेकरबस रामगढ़ के लिए निकली थी। इस दौरान बिसाऊ के जांगिड़ भवन के पास बस लहराती हुई पलटी खा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक की लापरवाही के कारण बस पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में कोहराम मच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बस की खिड़कियां और दरवाजा तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाल। बस में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बिसाऊ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। हालात गंभीर होने परतीन लोगों को चूरू रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048485


