[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:रोजाना सुबह 8 और रात 10 बजे होगी महाआरती; दशहरे पर जलाया जाएगा 35 फीट का रावण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:रोजाना सुबह 8 और रात 10 बजे होगी महाआरती; दशहरे पर जलाया जाएगा 35 फीट का रावण

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:रोजाना सुबह 8 और रात 10 बजे होगी महाआरती; दशहरे पर जलाया जाएगा 35 फीट का रावण

खेतड़ी : खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में रविवार को मां शेरावाली यूथ सोसाइटी के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत की गई। पंडित प्रकाश शर्मा के सानिध्य में माता रानी के घट स्थापना की गई। मुख्य यजमान गोकुलचंद सैनी ने घट स्थापना करवाई।

गोकुलचंद सैनी और चंदगीराम सैनी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। छठ को छप्पन भोग प्रसाद लगाया जाएगा और अष्टमी को माता का जागरण किया जाएगा। हर रोज सुबह 10 बजे और रात को 8 बजे महा आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले काफी वर्षों से यह परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। मनुष्य को अपने जीवन में धर्म के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। हिंदू धर्म में धार्मिक आयोजन का बड़ा महत्व है। लोग बड़ी धूम-धाम से अपने कर्तव्यों के अनुसार उनका निर्वाहन करते हैं।

उन्होंने बताया दशमी के अवसर पर सोसायटी की ओर से दशहरा महोत्सव पर 35 फुट के रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा पपुरना में निर्वाण राजपूतों की कुलदेवी शाकंभरी माता मंदिर में भी दुर्गा पूजा महोत्सव शुभारंभ किया गया। निर्वाण समाज अध्यक्ष मोहन सिंह निर्वाण ने बताया कि शाकंभरी माता मंदिर में विधिवत से पूजा अर्चना कर घट स्थापना की गई है। महंत प्रवीण शर्मा के सानिध्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से शाकंभरी माता के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।

इस मौके पर महीपाल सिंह उरजनवाला, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, लक्ष्मण राजोरिया, सुरेश स्वामी, चौथमल सैनी, सुरेश कुमावत, विनोद सैनी, अनिल सैनी, सोनिका सैनी, मनीषा सैनी, गायत्री, शकुंतला, संतोष, अनीशा, चारु, चेतन, जीतू सैनी, ग्यारसी लाल नेहरा समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles