[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्वॉयफ्रेंड को साथ रखना चाहती थी, इसलिए मार दिया…जहर पीकर थाने पहुंचे पति ने सुनाई मर्डर की कहानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमचित्तौड़गढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्वॉयफ्रेंड को साथ रखना चाहती थी, इसलिए मार दिया…जहर पीकर थाने पहुंचे पति ने सुनाई मर्डर की कहानी

Rajasthan Crime: पत्नी तीसरी बार प्रेमी के साथ भागने के बाद जब घर लौटी तो, उसने पति से शराब मंगवाई, इसके बाद नशे में महिला ने प्रेमी को भी घर में साथ रखने की बात कही, जिस पर दोनों में विवाद हो गया और गुस्से में पति ने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

Rajasthan Crime Husband Murdered his Wife due to Affair: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी के अफेयर से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी तीसरी बार प्रेमी के साथ भागने के बाद जब घर लौटी तो, उसने पति से शराब मंगवाई, इसके बाद नशे में महिला ने प्रेमी को भी घर में साथ रखने की बात कही, जिस पर दोनों में विवाद हो गया और गुस्से में पति ने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

मथुरालाल और ललिता की 15 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ परिवार से अलग रह रही थी।
मथुरालाल और ललिता की 15 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ परिवार से अलग रह रही थी।

मथुरालाल चारण ने बताया कि पत्नी का अफेयर चल रहा था। तीन बार घर से दो अलग-अलग प्रेमियों के साथ भाग चुकी थी। कुछ समय उसके साथ रहने बाद वापस घर आ जाती थी। चार महीने पहले तीसरी बार अपने प्रेमी जीतू भील के साथ भाग गई थी।

रातभर शव के पास बैठा रहा पति

यह मामला चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा का है। हत्या के बाद पति रातभर शव के पास बैठा रहा, इसके बाद खुद जहर पीकर थाने पहुंच गया और पूरी घटना बताई। आरोपी पति मथुरालाल चारण ने बताया कि पत्नी का अफेयर चल रहा था और वह तीन बार घर से दो अलग-अलग प्रेमियों के साथ भाग चुकी थी। वह कुछ समय उसके साथ रहने बाद वापस घर आ जाती थी। महिला चार महीने पहले तीसरी बार अपने प्रेमी साथ भाग गई थी।

प्रेमी को घर में साथ रखने की जिद कर रही थी महिला

आरोपी पति ने बताया कि तीन दिन पहले ही पत्नी ने इंस्टा से ऑडियो कॉल कर कहा कि मुझे लेने आ जाओ। मैं घर आना चाहती हूं। इस पर मैं बाइक से उसे लेकर आया था। इसके बाद शनिवार को उसने कहा कि मेरे लिए शराब लेकर आओ तो, मैंने शराब लाकर दे दी थी। इसके बाद नशे में अपने प्रेमी को घर में साथ रखने की जिद करने लगी और इस बात हम दोनों के बीच विवाद हो गया। रात करीब 12 बजे होंगे, मैंने हाथों से गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। ललिता (पत्नी) की मौत के बाद उसकी लाश के पास ही बैठा रहा।

मायके वालों ने शव लेने से इंकार किया

इस मामले को लेकर DSP प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि शनिवार सुबह बाडोलिया में मर्डर की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक महिला ललिता चारण पत्नी मथुरा चारण की लाश पड़ी थी। इसी दौरान करीब 6 बजे थाने से सूचना मिली कि आरोपी मथुरा लाल खुद जहर पीकर थाने पहुंच गया और उसने बताया कि पत्नी के अफेयर से परेशान होकर उसको मार दिया है। महिला के ससुराल और पीहर पक्ष दोनों को सूचना दी गई। पीहर पक्ष ने शव लेने से इनकार कर दिया और ना ही कोई मोर्च्युरी में आया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया।

माथुरालाल के भाई तेजा चारण ने बताया कि ललिता दूसरी और तीसरी बार प्रेमी सोनू भील के साथ गायब हो गई थी।
माथुरालाल के भाई तेजा चारण ने बताया कि ललिता दूसरी और तीसरी बार प्रेमी सोनू भील के साथ गायब हो गई थी।

नौ लाख का कर्जा लेकर बनाया था मकान

छोटे भाई तेजा चारण ने बताया कि मथुरालाल की शादी 15 साल पहले धारेश्वर गांव कनेरा थाना (चित्तौड़गढ़) निवासी ललिता चारण के साथ हुई थी। शादी के बाद से बाड़ोलिया ग्राम पंचायत में किराए का मकान लेकर रह रहा था। दस साल पहले नौ लाख का कर्जा कर अंबेडकर छात्रावास के पीछे जमीन ली थी और वहीं पर मकान बनाया था। मथुरालाल रावतभाटा में ही परमाणु बिजली घर में बनी कैंटीन में काम करता है। एक बेटा और दो बेटी है। ललिता के घर से गायब होने के बाद दो पहले तीनों बच्चों को घर ले आए और यहीं पर एडमिशन करवा दिया।

महिला के प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

तेजा चारण ने बताया कि पहला प्रेमी जीतू हरिजन था। करीब चार साल पहले ललिता और जीतू दोनों घर से भाग गए थे। पति मथुरालाल ने रावतभाटा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थी। दो महीने बाद दोनों को रावतभाटा पुलिस ने चेचट थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया था। बरामदगी के बाद प्रेमी जीतू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद दो पति-पत्नी दोनों साथ में रहने लगे थे।

करीब एक साल पहले चारभुजा के चंद्रपुरिया बस्ती का रहने वाले साेनू भील ललिता के संपर्क में आया। बाडोलिया के पास ही आवासीय कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य चल रहा था। जहां जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। कुछ समय बाद महिला ललिता और शादीशुदा सोनू भील दोनों गायब हो गए थे। दोबारा हुई घटना के बारे में पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। करीब दो महीने बाद प्रेमी सोनू के साथ रहने के बाद महिला ने पति को फोन कर बुलाया और वापस पति के साथ घर आ गई थी

करीब चार महीने पहले जून के महीने में ललिता वापस अपने प्रेमी सोनू के साथ भाग गई थी। चार महीने तक दोनों साथ रहे, इस दौरान ललिता ने किसी से संपर्क नहीं किया। इस बार भी महिला ने करीब तीन दिन पहले मथुरालाल को फोन कर बुलाया और घर वापस आ गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77