[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई में हरियाणा बॉर्डर पर लगा चैकपोस्ट:जांच के बाद वाहनों को दे रहे एंट्री, 17 का काटा चालान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई में हरियाणा बॉर्डर पर लगा चैकपोस्ट:जांच के बाद वाहनों को दे रहे एंट्री, 17 का काटा चालान

बसई में हरियाणा बॉर्डर पर लगा चैकपोस्ट:जांच के बाद वाहनों को दे रहे एंट्री, 17 का काटा चालान

बसई : विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान से लगते हरियाणा बॉर्डर पर विशेष निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस, परिवहन और आबकारी विभाग की ओर से खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के साथ लगने वाली हरियाणा सीमा के बसई में पुलिस के जवानों की तैनाती कर वाहनों की जांच की जा रही है।

मेहाड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको लेकर एसपी अनिल बेनीवाल ने हरियाणा सीमा स्थित बनाए गए चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी करने के लिए जवानों की तैनाती की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के निजामपुर के साथ लगने वाले मेहाडा थाना क्षेत्र के बसई बॉर्डर पर छह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो दो चरणों में 12-12 घंटे की राउंड ड्यूटी कर हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की एंट्री की जा रही है। जांच करने के बाद ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जा रहा है।

बसई चेक पोस्ट पर मिट्टी से भरे कटे लगाकर जवानों की हथियारबंद तैनाती की जा रही है। बॉर्डर सील के पहले दिन ही परिवहन, आबकारी और पुलिस की ओर से संयुक्त नाकाबंदी की गई। इस दौरान परिवहन विभाग ने 17 वाहनों का चालान कर तीन लाख रुपए जुर्माना भी वसूल किया है। वहीं दो वाहनों को जब्त भी किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि बॉर्डर एरिया में पुलिस की ओर से प्रभावित गश्त भी की जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर परिवहन निरीक्षक रमेश यादव, आबकारी पीईओ रामचंद्र, चेतराम, शिवलाल, देशराज, कृष्ण सिंह, संतकुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77