[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्व पितृ अमावस्या कल, जीवन में सफलता पाने हेतु करें ये उपाय…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
धर्म/ज्योतिषराज्य

Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्व पितृ अमावस्या कल, जीवन में सफलता पाने हेतु करें ये उपाय…

Sarva Pitru Amavasya Upay: सर्व पितृ अमावस्या तिथि को ही पितृ पक्ष का समापन होता है. इस बार सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पितरों को मोक्ष मिलता है.

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या का विशेष महत्व होता है. यह श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है. इस दिन उन सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि के बारे में पता ना हो. पितृ पक्ष के दिनों में अगर आप अपने पितरों का श्राद्ध नहीं कर पाए हों तो इसके लिए भी सर्व पितृ अमावस्या का दिन उत्तम माना जाता है. इस बार सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को है. माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।

जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान(रजि.)शिमला के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पराशर ने बताया कि, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार 14 अक्टूबर, शनिवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं।

  • पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं.
  • सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा,फल, गुड़ आदि का दान करें ।
  • इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं ।
  • सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते है.
  • अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें ।
  • इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।
  • पितृ पक्ष के 15 दिन में तर्पण नहीं कर पाए हों तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण कर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. माना जाता है कि इस तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • पितृ पक्ष में दान का बड़ा महत्‍व है. सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद उन्हें दान जरूर देना चाहिए। इस दिन चांदी का दान करना सबसे उत्तम माना गया है. इससे पितृ संतुष्ट होते हैं।

ये उपरोक्त उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।

निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए करें यह उपाय :

अपने कार्य क्षेत्र में धन लाभ एवं निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए घर में बनने वाली पहली 3 रोटी गाय , कुत्ते और पक्षियों (कौओं) के लिए निकाल कर उन्हें घी और हल्का मीठा लगाकर लगाकर देने से सदैव लाभ ही लाभ की प्राप्ति होती है । बुधवार को गाय को हरी सब्जी चारा एवं गुरुवार को प्रातः तुलसी में थोडा कच्चा दूध डालने से भी उस घर में हमेशा सम्रद्धि बनी रहती है ।

कब है सर्व पितृ अमावस्या ?

साल 2023 में पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हुई थी। अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2023 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को सर्व पितृ अमावस्या मनाया जाएगा। 14 अक्टूबर को ही साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22