[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan Election 2023: ईआरसीपी पर कांग्रेस की पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे पार्टी अध्यक्ष खरगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan Election 2023: ईआरसीपी पर कांग्रेस की पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे पार्टी अध्यक्ष खरगे

इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ईआरसीपी से लाभांवित होने वाले 13 जिलों में पहुंची। इस दौरान मोदी सरकार पर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए घेरने का प्रयास करेगी।

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को मुद्दा बना लिया है। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस 16 अक्टूबर से 5 दिवसीय यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बारां से और समापन दौसा जिले में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा की शुरुआत करने राजस्थान आएंगे। वहीं, समापन पर प्रियंका गांधी आएंगी।

कांग्रेस इस यात्रा के जरिए ईआरसीपी से लाभांवित होने वाले 13 जिलों में पहुंची। इन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में मोदी  सरकार पर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए घेरने का प्रयास करेगी। यात्रा के दौरान 13 जिलों में अनेक छोटी-बड़ी सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बारां जिले में विशाल जनसभा आयोजित कर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को यात्रा के समापन पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Related Articles