[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टिकट घोषणा के बाद झुंझुनूं में बगावत:पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू बोले- कुख्याती अपराधी-भूमाफिया को टिकट दिया, पार्टी विचार करे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टिकट घोषणा के बाद झुंझुनूं में बगावत:पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू बोले- कुख्याती अपराधी-भूमाफिया को टिकट दिया, पार्टी विचार करे

टिकट घोषणा के बाद झुंझुनूं में बगावत:पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू बोले- कुख्याती अपराधी-भूमाफिया को टिकट दिया, पार्टी विचार करे

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा सीट पर बबलू चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने पर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राजेन्द्र भांबू को प्रत्याशी बनाया था। वे ब्रजेंद्र ओला के सामने हार गए थे। अब पूर्व प्रत्याशी भांबू ने बबलू चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में भांबू ने झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी बबलू चौधरी को लेकर कहा कि भाजपा ने एक बहुत बडे़ कुख्यात अपराधी को टिकट दिया है। यह बहुत बड़ा भूमाफिया है।

आरोप- बबलू चौधरी अवैध गतिविधियों में शामिल

उन्होंने कहा- वह कई तरह की अवैध गतिविधियां में शामिल है। झुंझुनूं में खाद्य सुरक्षा से जुडे़ कांड में इनका नाम रहा है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं वीरों की धरती है। समर्पण और भक्ति और शक्ति की धरती है। उस धरती पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बहुत बडे़ कुख्यात अपराधी को उम्मीदवार बनाया है। कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पार्टी ऐसे व्यक्ति कैसे उम्मीदवार बना सकती है।

झुंझुनूं में एक समारोह के दौरान पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू (बाएं)
झुंझुनूं में एक समारोह के दौरान पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू (बाएं)

राजेंद्र भांबू ने कहा- पार्टी को टिकट पर दोबारा विचार करना चाहिए। जनता जनार्दन है, उनका निर्णय सर्वोपरि है। जो फैसला करेंगे उसी के अनुरूप निर्णय किया जाएगा।

चौधरी बोले- टिकट देना पार्टी का फैसला

झुंझुनूं प्रत्याशी बबलू चौधरी से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अभी जयपुर आए हैं। टिकट देना पार्टी का निर्णय है। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा। मिलकर चुनाव लडेंगे। राजेंद्र भांबू के आरोपों पर कहा कि उनकी ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। इधर पार्टी टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में लगी हुई है।

टिकट फाइनल होने के बाद समर्थक से हाथ मिलाते प्रत्याशी बबलू चौधरी।
टिकट फाइनल होने के बाद समर्थक से हाथ मिलाते प्रत्याशी बबलू चौधरी।

ब्रजेंद्र ओला के सामने हार गए थे राजेंद्र भांबू

राजेन्द्र भाम्बू ने 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर झुंझुनूं विधानसभा से चुनाव लड़ा। भाम्बू को 35612 वोट मिले। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के ओला लगातार तीन बार से झुंझुनूं विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह सीट भाजपा के लिए काफी चुनौती भरी है।

यहां पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। भाजपा ने पुरानी टिकट काटकर नए चेहरे को मैदान में उतारा है। भाजपा के पूर्व उम्मीदवार राजेन्द्र भाम्बू पार्टी से बगावत कर मैदान में उतरते हैं तो झुंझुनूं के राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे।

2018 चुनाव में झुंझुनूं से सीट से बबलू चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बबलू चौधरी को 29410 हजार मत प्राप्त हुए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77