[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में आवासीय क्वार्टर में चोरी:50 हजार की नगदी, जेवर और सामान पार; कार में आए थे चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में आवासीय क्वार्टर में चोरी:50 हजार की नगदी, जेवर और सामान पार; कार में आए थे चोर

खेतड़ी नगर में आवासीय क्वार्टर में चोरी:50 हजार की नगदी, जेवर और सामान पार; कार में आए थे चोर

खेतडीनगर : खेतडीनगर थाने के केसीसी टाउनशिप में बुधवार को चोरों ने केसीसी कर्मचारी के आवासीय क्वार्टर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने 50 हजार रुपए नकद, जेवरात और अन्य सामान पार कर ले गए।

थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने बताया कि मेहाड़ा जाटूवास निवासी कैलाश चंद्र केसीसी के आवासीय क्वार्टर नंबर एफ 87 फर्स्ट ए में रहता है। वह केसीसी कंपनी में कार्यरत है। वह मंगलवार को प्लांट में ड्यूटी करने के बाद अपने गांव चला गया। बुधवार दोपहर को आकर देखा तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद उसने क्वार्टर में अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जब उसने अपने सामान की तलाशी ली तो क्वार्टर से 50 हजार रूपए नगद, जेवरात और अन्य घरेलू सामान गायब मिला।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी तो खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की वारदात करने वाले स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर रोक लगाने को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतड़ी नगर के आवासीय क्वार्टरों में पूर्व में भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है, लेकिन आज तक उनका खुलासा नहीं हो पाया है।

थानाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से क्वार्टर में चोरी होने को लेकर रिपोर्ट दी गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62