[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो जिलों के कलेक्टर ने किया खेतड़ी का दौरा:उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, एसपी बोले- बॉर्डर पर सीसीटीवी लगाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

दो जिलों के कलेक्टर ने किया खेतड़ी का दौरा:उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, एसपी बोले- बॉर्डर पर सीसीटीवी लगाएंगे

दो जिलों के कलेक्टर ने किया खेतड़ी का दौरा:उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, एसपी बोले- बॉर्डर पर सीसीटीवी लगाएंगे

खेतड़ी : झुंझुनूं कलेक्टर बचनेश अग्रवाल और नीमकाथाना कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बुधवार को खेतड़ी विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा से सटी विधानसभा क्षेत्र की सीमा की जानकारी ली और चुनाव में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अनिल बेनीवाल भी मौजूद रहे।

इसके बाद दोनों कलेक्टर ने खेतड़ी पंचायत समिति में उपखंड स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर चर्चा की।

झुंझुनूं कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता की पालना प्रभावी रूप से करवाई जा रही है। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश क्षेत्र हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है। जिसमें शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों के एसपी, कलेक्टर के साथ कोआर्डिनेशन किया जा रहा है। जिसमें आपस में एक दूसरे का सहयोग कर चुनाव के दौरान होने वाली प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि चुनाव में होने वाले किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए हरियाणा सीमा पर स्थापित चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनमें हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहनों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद एसपी, कलेक्टरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उपखंड अधिकारी को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में झुंझुनूं कलेक्टर बचनेश अग्रवाल, नीमकाथाना कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, एसपी अनिल बेनीवाल, झुंझुनूं एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई, एसडीएम जय सिंह चौधरी, बीसीएमओ डॉ.हरीश यादव, तहसीलदार विवेक कटारिया, सीआई आसाराम गुर्जर, खेतड़ी नगर थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर, मेहाड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव, बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62