[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोपहर में 12 बजे लगाई शिला पटि्टका विरोध हुआ तो शाम पांच बजे हटानी पड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

दोपहर में 12 बजे लगाई शिला पटि्टका विरोध हुआ तो शाम पांच बजे हटानी पड़ी

दोपहर में 12 बजे लगाई शिला पटि्टका विरोध हुआ तो शाम पांच बजे हटानी पड़ी

उदयपुरवाटी : आदर्श आचार संहिता के प्रभारी अधिकारी जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने उदयपुरवाटी, नवलगढ़ व मुकुन्दगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी तथा उदयपुरवाटी व नवलगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी को आदर्श अचार संहिता की पालना के निर्देशों की अवहेलना करने पर कारण बताओ नोटिस दिया है।

उन्होंने नोटिस में बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दौरे के दौरान नगर पालिका व पंचायत समिति क्षेत्र में होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर तथा दीवारों पर पेंटिंग इत्यादि लगे पाए गए जो कि आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अविलम्ब अपना जवाब देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को उनके सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

सुलताना : सुलताना कस्बे में स्वीकृत सीएचसी भवन के शिलान्यास को लेकर विरोधाभास सामने आया है। सुबह करीब 12 बजे शिलान्यास पटि्टका लगाई गई, जिसमें परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के मुख्य आतिथ्य में अनावरण की तिथि सात अक्टूबर अंकित की हुई थी। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वे विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि सात अक्टूबर को मंत्री का गांव में ऐसा कोई कार्यक्रम ही नहीं हुआ। आचार संहिता के डर से पीछे की तारीख में अनावरण करने की तिथि अंकित करवाकर शिला पटि्टका लगाई गई है। हालांकि बाद में ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शाम को शिला पटि्टका को हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार मामला परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला से जुड़ा हुआ है।

दरअसल परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने सुलताना में सीएचसी स्वीकृत करवाई थी। जिसके लिए जगह भी आवंटित हो गई। लेकिन आवंटित जगह का विवाद होने के कारण मामला कोर्ट में चला गया। ऐसे में सीएचसी भवन का शिलान्यास अटक गया। अब निर्माण शुरू किया गया है। अब चुनाव घोषणा होने पर सुलताना में वोटरों को लुभाने के लिए सात अक्टूबर की तिथि में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला द्वारा शिलान्यास करने की पटि्टका लगा दी गई। सुबह नौ बजे इसका काम शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे सिलारपुरी रोड पर आवंटित भूमि में पटि्टका लगा दी गई। इस बीच भाजपा समर्थित ग्रामीणों को इसका पता चला तो वे विरोध करने लगे। पट्टिका के अनुसार इस कार्य का शिलान्यास मंत्री ओला ने सात अक्टूबर को किया। जबकि हकीकत में इस दिन ऐसा कोई कार्यक्रम हुआ ही नहीं। ग्रामीणों के विरोध के बाद हटाई शिलान्यास पट्टिका सुलताना में बिना शिलान्यास किए राजनैतिक फायदा लेने के लिए लगाई गई शिला पट्टिका को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शाम करीब पांच बजे जब ग्रामीण मौके पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे, तब उससे पहले ही मौके से शिलान्यास पट्टिका को हटा दिया गया था।

प्रदर्शन करने वालों में गजेंद्र सिंह टिकाई, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष आशुसिंह, एडवोकेट करणी सिंह, गोविंद सिंह, कुबेर सिंह, कुलदीप सिंह, विजय पारीक, गजेंद्र सिंह, संदीप सिंह, पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आदि शामिल थे। इन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62