[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला शूटर्स ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, खिलाड़ी बोलीं- अकेले कमरे में बुलाता था, जानें मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टजनमानस शेखावाटी ब्यूरोजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला शूटर्स ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, खिलाड़ी बोलीं- अकेले कमरे में बुलाता था, जानें मामला

देश में एक और ‘बृजभूषण’ सामने आया है, जिस पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।आरआरए की पांच महिला खिलाड़ियों ने कोच पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर जयपुर के एक थाने में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत दर्ज कराने वाली खिलाड़ियों में तीन नाबालिग भी हैं।

Shooting coach Alleged For Rape: देश में एक और ‘बृजभूषण’ सामने आया है, जिस पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। शूटर्स का कहना है कि कोच उन पर अकेले फ्लैट पर आने का दबाव बनाता है। जब भी वह उन्हें अकेला देखता है तो छेड़छाड़ करने लगता है। मामला राजस्थान में सामने आया, जहां की 5 महिला शूटिंग खिलाड़ियों ने राजस्थान राइफल एसोसिएशन (RRA) को कोच के खिलाफ लिखित शिकायत दे कर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। आरोप है कि कोच ने एक खिलाड़ी को ओलिंपिक खिलाने, मेडल दिलवाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोच अपने पद का गलत इस्तेमाल कर इन महिला खिलाड़ियों पर अकेले में मिलने का दबाव बनाता था और उनके साथ छेड़छाड़ भी करता था। शिकायत मिलने के बाद आरआरए के पदाधिकारी ने जयपुर के मालवीय नगर थाने में आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले राजस्थान राइफल एसोसिएशन की पांच युवा महिला खिलाड़ियों ने एसोसिएशन कार्यकारणी के पदाधिकारी महिपाल सिंह को कोच शशिकांत शर्मा के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत देने वाली खिलाड़ियों में तीन नाबालिग खिलाड़ी भी हैं। अपनी शिकायत में इन खिलाड़ियों ने कोच शशिकांत पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि कोच शशिकांत शर्मा महिला खिलाड़ियों को वॉट्सऐप पर गंदे मैसेज करता है। अपने फ्लैट पर बुलाने के लिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाता है। अभ्यास के दौरान शूटिंग रेंज पर शराब पीते थे। कई बार महिला खिलाड़ियों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश भी की गई। विरोध करने पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने देने की भी धमकी दी गई।

महिला खिलाड़ियों का आरोप

शिकायत में महिला खिलाड़ियों ने शूटर्स एसोसिएशन के कोच शशिकांत शर्मा पर रेप करने और अकेले में छेड़छाड़ करने आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने कहा कि कोच रूटीन प्रैक्टिस के बाद हर रोज महिला खिलाड़ियों को अपने फ्लैट पर अकेले आने के लिए कहता था। इतना ही नहीं कोच कई बार इस तरह से खिलाड़ियों का यौन शोषण भी कर चूका है। कोच की ये मनमानी पिछले कई सालों से चलती आ रही है। खिलाड़ियों ने भी बताया कि कोच की इस हरकत से परेशान हो कर महिला शूटर्स जो खेल में अपना करियर बनाने के लिए आई थी, उन्होंने अपना सपना और स्पोर्ट्स दोनों ही छोड़ दिया और घर लौट गईं।

विदेश में कमरे में साथ रुकने का भी बनाया दबाव  
शिकायत करने वाली एक महिला खिलाड़ी का आरोप है कि वह एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इटली गई थी। इस दौरान कोच ने शराब पीने के लिए मजबूर किया। साथ ही होटल के कमरे में साथ रुकने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर राजस्थान राइफल एसोसिएशन के स्कोर से छेड़छाड़ करने की धमकी दी। क्योंकि, शशिकांत ही स्कोर पोर्टल संभालते हैं।

सरकारी नौकरी का झांसा देकर किया रेप

महिला शूटर्स ने भी कहा कि कोच ने ओलिंपिक में खिलाने, नेशनल मेडल दिलवाने और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम एक खिलाड़ी के साथ रेप किया है। कोच की हैवानियत की शिकार कई नाबालिग शूटर्स भी है। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने इस कोच की शिकायत राजस्थान राइफल एसोसिएशन, नेशनल राइफल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में भी शिकायत की थी। लेकिन उस शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62