[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईवे पर भेड़ों की लाशें बिछी:बेकाबू टैंकर मवेशियों पर पलटा; लोग सरसों का तेल लूटते रहे, 1 किमी लंबा जाम लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हाईवे पर भेड़ों की लाशें बिछी:बेकाबू टैंकर मवेशियों पर पलटा; लोग सरसों का तेल लूटते रहे, 1 किमी लंबा जाम लगा

हाईवे पर भेड़ों की लाशें बिछी:बेकाबू टैंकर मवेशियों पर पलटा; लोग सरसों का तेल लूटते रहे, 1 किमी लंबा जाम लगा

उदयपुर : घुमावदार मोड़ पर टर्न लेते हुए सरसों के तेल से भरे टैंकर के ब्रेक फेल हो गए। वह बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया। ऐसे में सड़क पर चल रही 100 ज्यादा भेड़ें इसके नीचे आ गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पूरी सड़क पर भेड़ों की लाशें बिछ गई और टैंकर से तेल रिसाव होने लगा। हादसे में भेड़ों को लेकर जा रहे 2 गड़रिए भी घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

इधर, घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसपास के ग्रामीण डिब्बे-बर्तन लेकर सरसों का तेल लूटने आ पहुंचे। दुर्घटना उदयपुर के गोगुंदा में रविवार को 11.30 बजे नेशनल हाईवे-27 पर बादवी गुडा के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती और एसडीएम हनुमान सिंह राठौड़ और गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

टैंकर हाईवे पर चल रही भेड़ों पर पलट गया। इससे 100 से ज्यादा भेड़ें इसके नीचे आ गई। पूरे हाईवे पर खून ही खून हो गया और भेड़ों की लाशें बिछ गई।
टैंकर हाईवे पर चल रही भेड़ों पर पलट गया। इससे 100 से ज्यादा भेड़ें इसके नीचे आ गई। पूरे हाईवे पर खून ही खून हो गया और भेड़ों की लाशें बिछ गई।

मोड़ पर हो गए ब्रेक फेल

गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि ट्रक चालक को डिटेन कर लिया है। चालक ने पूछताछ में बताया कि वह गुजरात के कांदला से उदयपुर के फतहनगर में सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर जा रहा था। अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ। वहीं, घटना में घायल करीब 20 से ज्यादा भेड़ों को वेटनरी डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया जा रहा है।

थानाधिकारी ने बताया कि गडरिया परिवार भेड़ों को लेकर सिरोही से मध्य प्रदेश जा रहे थे। उन्होंने कहा कि भेड़ों को हाईवे से ले जाने की अनुमति नहीं है। इन्हें गांवों के बीच से होकर ले जाने का अलग रूट दिया हुआ है लेकिन वे शॉर्टकट के चक्कर में हाईवे से भेड़ों को लेकर जाते हैं।

हाईवे पर बिछी भेड़ों की लाशें

पुलिस ने बताया कि उदयपुर के गोगुंदा में रविवार को करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे-27 पर बादवी गुडा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से करीब 100 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई। टैंकर घुमाव पर ब्रेक फेल हो जाने से अचानक पलट गया और सड़क पर चल रही भेड़े इसके नीचे आ गई।

100 से ज्यादा भेड़ें मौके पर ही मर गई और 20 के करीब भेड़ें घायल हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। इन भेड़ों को ले जा रहे गडरिया परिवार के 2 लोग भी घायल हो गए। जिन्हें तुरंत शहर के एमबी सरकारी हॉस्पिटल रेफर किया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सरसों का तेल लूटने आ पहुंचे। वे बर्तनों और डिब्बों में तेल भरकर ले गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सरसों का तेल लूटने आ पहुंचे। वे बर्तनों और डिब्बों में तेल भरकर ले गए।

सरसों का तेल भरने पहुंच गए ग्रामीण

इधर, सरसो के तेल से टैंकर में रिसाव शुरू हो गया था। टैंकर में भरा सरसों का तेल रोड पर फैल गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही वे हाईवे पर पहुंच गए। वे यहां हाईवे पर बिखरे सरसों के तेल को बर्तनों को डिब्बों में भरकर ले गए।

हादसे को देखने के लिए सड़क पर लगभग 1 किमी लंबा जाम लग गया। लोग इस भीषण हादसे को अपने कैमरे में कैद करते रहे।
हादसे को देखने के लिए सड़क पर लगभग 1 किमी लंबा जाम लग गया। लोग इस भीषण हादसे को अपने कैमरे में कैद करते रहे।

हादसे को देखने रुके लोग

इस भीषण हादसे को देखने के लिए सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। लगभग 1 किमी लम्बा जाम लगा। घटना के बाद गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत जाब्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने बीच सड़क से मृत भेड़ों को हटवाया।

टैंकर के पलटते ही उसमें से सरसों के तेल का रिसाव होने लगा। इसका ड्राइवर मौके से भाग छूटा।
टैंकर के पलटते ही उसमें से सरसों के तेल का रिसाव होने लगा। इसका ड्राइवर मौके से भाग छूटा।

मौके पर पहुंचे विधायक-एसडीएम

विधायक, एसडीएम, पटवारी पहुंचे मौके परघटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, एसडीएम हनुमान सिंह राठौड़, पटवारी प्रकाश मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक राजेश दमामी और ग्राम विकास अधिकारी सहित थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि गोगुंदा से बरोडिया नाके के बीच आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। कई गडरिया परिवार इन दिनों पैदल ही सैकड़ों की संख्या में भेड़ों को हाईवे से ले जाते हैं। जिसमें कई भेड़ हाईवे पर चलते हुए भारी वाहनों के चपेट में आ जाती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77