[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेहत के लिए वरदान है स्ट्रॉबेरी, दिल की बीमारियों को भी करता है कम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

सेहत के लिए वरदान है स्ट्रॉबेरी, दिल की बीमारियों को भी करता है कम

Strawberry Benefits: स्ट्रॉबेरी देखने में जितना छोटा उतना ही रसीला फल होता है। स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत को कई फायदे भी हैं। क्या क्या लाभ मिल सकता है इसका सेवन करने से, जानिए।

Strawberry Benefits: स्ट्रॉबेरी का स्वाद खट्टा-मीठा सा होता है और खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। आइस क्रीम हो या केक और भी कई चीजें हैं, जिनमें स्ट्रॉबेरी का प्रयोग होता है। स्ट्रॉबेरी सिर्फ आपके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मिनरल के साथ-साथ पौटेशियम, मैंगनीज, विटामिन भरपूर पाए जाते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। कई बीमारियों में इसका सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। चलिए जान लेते हैं स्ट्रॉबेरी के फायदे।

दिल का ख्याल रखता है

स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड (Triglyceride) कम करने में कारगार है। ये दोनों कम होने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम रहता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को हमेशा अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा यह ग्लूकोस के प्रोसेस को भी स्लो करता है, जिससे ब्लड शुगर कम रहता है और डायबिटीज का चांस कम हो जाता है।

कैंसर से करता है बचाव

इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेशन और इन्फ्लेमेशन को रोक देता है। स्ट्रॉबेरी में एल्जिक ऐसिड पाया जाता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर (Colon cancer) से बचाव करता है।

दिमाग

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग की सेल्स के लिए अच्छा होता है। फ्लेवोनोइड्स (Flavonoid) और विटामिन सी होने की वजह से ब्रेन सेल के लिए अच्छा होता है। इससे कभी भी याददाश्त कमजोर नहीं होती और डिमेंशिया, अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इम्युनिटी स्ट्रोंग करता है

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर में लगी किसी भी चोट को भरने में मदद करता है। यह सांस की बीमारी को भी कम करता है और बॉडी में बी-सेल और टी-सेल बनाने में भी हेल्फ करता है, जो हमारे बॉडी की फाइटर सेल होती हैं और बीमारियों से लड़ती हैं।

इंटेस्टाइन की सेहत के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी हमारे इंटेस्टाइन में मिलने वाले प्रोबायोटिक माइक्रोब्स के लिए फायदेमंद होती हैं, जिसके कारण डाइजेशन सही रहता है। ये माइक्रोब हमारी आंत की सेहत के लिए भी जरूरी होते हैं। इनके होने के लिए आंत (इंटेस्टाइन) की स्थिति अच्छी होना जरूरी है। स्ट्रॉबेरी कब्ज की परेशानियों में भी राहतमिलती है।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखावाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22