[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांकड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य, लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

सांकड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य, लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

सांकड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य, लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

बांकोटी : खेतड़ी की बांकोटी पंचायत के सांकड़ा गांव में शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर राज्य सरकार की ओर से 42 लाख रुपए की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, वशिष्ठ अतिथि पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच सुमित्रा देवी ने की।

विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए। जिसके चलते आज पूरे देश में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सिरमौर बन रहा है। राज्य सरकार की ओर से चलाई गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आज लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आगामी समय में बबाई में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के साथ लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

वहीं खेतड़ी को भी पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रयास किया जा रहे हैं। बबाई में भिवाड़ी की तर्ज पर स्थापित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिल पाएगा। खेतड़ी में राज्य सरकार की ओर से बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन का विस्तार होने के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी काफी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने हाल ही में खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में सफारी शुरू कई गई थी, जिसके बाद सैलानियों का आना शुरू हो गया है। यह क्षेत्र की प्रगति के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम बन रहा है।

इस दौरान विधायक डॉ सिंह ने रामनगर में 2 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल टंकी का शिलान्यास किया। वहीं प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुई स्कूल का उद्घाटन भी किया गया। विधायक डॉ सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन दान में देने वाले भामाशाह माडूराम का साफा पहनकर सम्मान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ग्यारसी लाल, चुन्नीलाल, महावीर प्रसाद, रामनिवास, जितेंद्र चांवरिया, महेंद्र काजला, सतवीर बीलवा, रंगलाल लमोरिया, झाबरमल सिराधना, डॉ राजेश कुमार, प्रभु यादव, मातादीन, महेंद्र ठेकेदार, रघुवीर डोई, सतवीर सिराधना सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77