76 साल में पहली बार राजस्थान विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक महिला कुलपति, राज्यपाल मिश्र ने जारी किए नियुक्ति आदेश
राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर में कुलपति नियुक्त,
जयपुर : राज्य के सबसे बड़े और 76 साल पुराने राजस्थान विश्वविद्यालय को पहली बार पूर्णकालिक महिला कुलपति प्रो.अल्पना कटेजा के रूप मिल गई है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर और पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी सीकर में कुलपति पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। दोनों यूनिवर्सिटी की कुलपति स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर नियुक्तियां की हैं। प्रोफेसर अल्पना कटेजा को राजस्थान यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। अल्पना कटेजा राजस्थान यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर हैं।
राज्यपाल ने प्रो. अनिल कुमार राय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर का कुलपति बनाया है। प्रो. राय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के मानविकी और समाजशास्त्र विभाग के डीन हैं। दोनों कुलपतियों की नियुक्ति चार्ज संभालने की तारीख से तीन साल या 70 साल की उम्र पूरी करने तक होगी। इनमें से जो भी पहले हो।
दोनों में कुलपतियों के पदों का एडीशनल चार्ज दिया हुआ था
दोनों यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के पद खाली थे, दोनों में कुलपतियों के पदों का एडीशनल चार्ज दिया हुआ था। अब दोनों यूनिवर्सिटी को फुल टाइम कुलपति मिल गए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति बनाई गई प्रो. कटेजा के दर्जनों रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने राजस्थान पर तीन किताबें लिखी हैं। प्रो कटेजा की किताबों में मैटरनल हेल्थ इन राजस्थान, इंफेंट मोर्टलिटी इन राजस्थान और रीजनल इन इक्वेलिटी इन इकनॉमिक डवलपमेंट शामिल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2037575


