[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में हुए राहुल गांधी के सम्मेलन में समर्थकों के साथ टिकट दावेदार भी पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

जयपुर में हुए राहुल गांधी के सम्मेलन में समर्थकों के साथ टिकट दावेदार भी पहुंचे

जयपुर में हुए राहुल गांधी के सम्मेलन में समर्थकों के साथ टिकट दावेदार भी पहुंचे

झुंझुनूं : जयपुर में हुए राज्य स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में जिले से जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में काफी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे। जिले के सातों विधानसभाओं क्षेत्रों से गाड़ियों के काफिले व समर्थकों के साथ आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट मांग रहे उम्मीदवार भी पहुंचे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने झुंझुनूं जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा को मंच पर बुलाकर पहचान पत्र प्रदान किया। कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन ने सर्वश्रेष्ठ संगठनात्मक कार्य करने पर सुंडा को बधाई दी।

सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव खालिद हुसैन, कोषाध्यक्ष संजय जखोड़िया, जिला उपाध्यक्ष पवन पुजारी, सत्यनारायण सैनी, गोकुलचंद सैनी, राजकुमार ढाका, रविंद्र भडाना, अकबर खान, सुशील खीचड़, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, हाजी अब्दुल अजीज, जिला महासचिव नवाब अली घोषी, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, शांति एवं अहिंसा विभाग संयोजक मुरारी सैनी भी समर्थकों के साथ पहुंचे।

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ समन्वयक सत्येंद्र यादव, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष हारून लालपुर के नेतृत्व, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया, मंडावा नगरपालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, बिसाऊ नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक खां, मंडावा प्रधान शारदा देवठिया, अलसीसर प्रधान घासीराम पूनिया, पीसीसी सदस्य सलीम सीगड़ी, चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, विद्या विहार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहिताश रणवां, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, सिंघाना नगर पालिका अध्यक्ष विजय शर्मा, नवलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शोएब खत्री, मुकंदगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी, शहबाज फारूकी भी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।

बिसाऊ | नगरपालिकाध्यक्ष मुश्ताक खान के नेतृत्व में बिसाऊ के कांग्रेसी कार्यकर्ता व पार्षद जयपुर रवाना हुए। शनिवार सुबह पालिका कार्यालय से पालिकाध्यक्ष मुश्ताक खान के साथ पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, पूर्व पीसीसी सदस्य बनवारी लाल पहाडसरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अयुब खान, जगदीश पूनिया, ब्लाक अध्यक्ष किरोडी पायल, इकबाल अहमद खान टाइगर, लियाकत खान, सोनू आदि कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए।

Related Articles