[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सात साल से फरार बदमाश को सिंघाना पुलिस ने दबोचा:गाली-गलौज कर मारपीट के मामले में पुलिस को थी तलाश, आरोपी के खिलाफ कई थानों में दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सात साल से फरार बदमाश को सिंघाना पुलिस ने दबोचा:गाली-गलौज कर मारपीट के मामले में पुलिस को थी तलाश, आरोपी के खिलाफ कई थानों में दर्ज

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साल से फरार चल रहे आरोपी बिशनपुर निवासी विकास उर्फ सेठिया पुत्र सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को जाति सूचक गाली देने के मामले में सात साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई थानों में भी मामले दर्ज हैं‌।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाने में दर्ज जाति सूचक के मामले में फरार चल रहे आरोपों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान गाड़ाखेड़ा चौकी प्रभारी दौलतराम को सूचना मिली कि जाति सूचक गाली देने के मामले में सात साल से फरार चल रहा आरोपी बिशनपुर निवासी विकास उर्फ सेठिया पुत्र सुभाष चंद्र क्षेत्र में आया हुआ है।

आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर एसपी श्याम सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। जिस पर पुलिस ने गाड़ाखेड़ा के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर सिंघाना थाने में दो, गुढ़ा, सदर व अन्य स्थानों में भी एक्सीडेंट, मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ बिशनपुर निवासी मुकेश मेघवाल की ओर से जाति सूचक गालियां देकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा नारनौल में भी जमीन के विवाद के मामले में वांछित घोषित कर रखा है।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में एएसआई सुबे सिंह, एचसी भोमाराम, गाड़ाखेड़ा चौकी प्रभारी दौलत राम, कांस्टेबल आसाराम, रणवीर सिंह, सुनील, प्रवीन आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet