[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:दोस्त के साथ अपने गांव काकरिया जा रहा था, नौरंगपुरा के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:दोस्त के साथ अपने गांव काकरिया जा रहा था, नौरंगपुरा के पास हुआ हादसा

नीमकाथाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:दोस्त के साथ अपने गांव काकरिया जा रहा था, नौरंगपुरा के पास हुआ हादसा

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के नौरंगपुरा में शहीद मूर्ति के पास एक अज्ञात वाहन एक बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं, शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार काकरिया निवासी कमलेश अपने साथी के साथ अपने गांव काकरिया जा रहा था। इसी दौरान नौरंगपुरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में काकरिया निवासी कमलेश (25) की मौत हो गई। जबकि दूसरा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, कमलेश के शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet