सीकर के SSB जवान का हार्टअटैक से निधन:पार्थिव शरीर देख बेसुध हुईं पत्नी; 4 महीने पहले पिता की भी अटैक से हुई थी मौत
सीकर के SSB जवान का हार्टअटैक से निधन:पार्थिव शरीर देख बेसुध हुईं पत्नी; 4 महीने पहले पिता की भी अटैक से हुई थी मौत
सीकर : सीकर जिले के रहने वाले सीमा सशस्त्र बल (SSB) जवान विक्रम सिंह (34) का हार्टअटैक से निधन हो गया। रविवार को पैतृक गांव राणासर की ढाणी सेवगावली (नीमकाथाना) में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। 12 और 7 साल के बेटों ने जवान को मुखाग्नि दी।

इससे पहले नीमकाथाना स्थित जाट छात्रावास से पैतृक गांव तक करीब 7 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पत्नी प्रतिभा देवी बेसुध हो गईं। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 4 महीने पहले जवान के पिता का भी हार्टअटैक से निधन हुआ था।

ड्यूटी के दौरान सीने में हुआ तेज दर्द
दोस्त शीशराम सेवग ने बताया- विक्रम सिंह सेवग SSB की 12वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल थे। अभी किशनगंज (बिहार) में तैनात थे। शुक्रवार दोपहर 1 बजे ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। कंपनी कमांडर उन्हें टप्पू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार रात को विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी से नीमकाथाना पहुंचा। रविवार सुबह यहां से पैतृक गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पैतृक गांव पहुंचने पर विधायक सुरेश मोदी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

4 महीने पहले पिता का भी हार्ट अटैक से हुआ था निधन
विक्रम सिंह ने 1 अप्रैल 2013 को SSB में जॉइन किया था। विक्रम सिंह के पिता सुभाष चंद भी जाट रेजिमेंट से हवलदार के पद से रिटायर्ड हुए थे। 4 महीने पहले हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। जवान के परिवार में मां रतनी देवी, पत्नी प्रतिभा देवी, बड़ा बेटा हर्षित और छोटा बेटा फलक है। विक्रम का छोटा भाई नरेश किसान है।
देखें तिरंगा यात्रा से जुड़ी PHOTOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538573


