[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर और श्रद्धालुओं से भरी जीप में भिड़ंत:आठ लोग घायल, चार गंभीर हालत में रेफर; तातीजा में देई माई के बच्चों की जात लगाकर वापस लौट समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

डंपर और श्रद्धालुओं से भरी जीप में भिड़ंत:आठ लोग घायल, चार गंभीर हालत में रेफर; तातीजा में देई माई के बच्चों की जात लगाकर वापस लौट समय हुआ हादसा

सिंघाना पंचायत समिति के तातीजा गांव के देई माई मंदिर में 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जहां जिले के अलावा पड़ोसी राज्य से लोग बच्चों की जात जडूले करवाने के लिए आते है।

सिंघाना : सिंघाना के पास शुक्रवार देर रात को एक जीप व डंपर की भिड़ंत हो जाने से आठ जने घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सिंघाना पंचायत समिति के तातीजा गांव के देई माई मंदिर में 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जहां जिले के अलावा पड़ोसी राज्य से लोग बच्चों की जात जडूले करवाने के लिए आते है। इसी दौरान मेहाडा थाना क्षेत्र के नांगलिया गुर्जरवास के रहने वाले कुछ लोग व महिलाएं जीप में सवार होकर शुक्रवार रात को बच्चों की जात लगाने के लिए तातीजा के देई माई मंदिर में आए थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वापस लौटते समय सिंघाना पहुंचे तो चिड़ावा रोड़ पर सामने से आ रहे एक डंपर से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई।

इस दौरान हुए हादसे में कमला पत्नी रामधन, मनी पत्नी शीशराम, मुकेश पत्नी अशोक, ललिता पत्नी लालचंद, मदन पुत्र शीशराम, नेकी पुत्र कृष्ण कुमार व चार अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।

इस दौरान कमला देवी, मुकेश देवी, मदनलाल व नेकीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनू जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा गाड़ी में सवार चार अन्य को डॉ सुमन की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर सिंघाना व खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

हादसे में डंपर की टक्कर लगने से जीप गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे क्रेन की सहायता से सड़क किनारे रखवाया गया है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार के लिए झुंझुनू भिजवाया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट देने के बाद पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet