परिवादी को न्याय के लिए कार्यालयों के नहीं लगाने पड़ें चक्कर- जिला कलक्टर
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 54 प्रकरणों पर हुई चर्चा
झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके विभाग से संबंधित आमजन की समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवादी को न्याय के लिए कार्यालयों में चक्कर लगाने पड़ते है, इस पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। गुरूवार को कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों के पुनः वही समस्या लेकर आने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण हो यदि जिन समस्याओं का समाधान नियमानुसार नहीं हो पा रहा है, तो परिवादी को वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए उसे संतुष्ट करें।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 54 प्रकरणों पर चर्चा कर उनके निस्तारण के आदेश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा, सीईओ जवाहर चौधरी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी ने बैठक जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वीप गतिविधियों में बढ़ोतरी कर अधिक से अधिक इंवेंट करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित ऎसी गतिविधियों पर फोकस करें, जहां आम जन सीधा जुड़े हुऎ है, उन्होंने पेट्रोल पम्पों, गैस सिलेण्डरों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर स्वीप अभियान के तहत मतदान जागरूकता का संदेश प्रचारित करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043235

