[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं, इस बार परमानेंट डिलीट होगी – सतीश पुनिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं, इस बार परमानेंट डिलीट होगी – सतीश पुनिया

बुहाना : भाजपा की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा झुंझुनूं प्रवास पर हैं। तीसरे दिन मंगलवार को सूरजगढ़ होते हुए बु़हाना पहुंची। परिवर्तन यात्रा का जयसिंहपुरा गांव के पास भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद परिवर्तन यात्रा बुहाना के बाबा उमदसिंह मेला मैदान पहुंची। जहां पर आमसभा का आयोजन किया गया।

जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा और आगामी विधानसभा में वोट की चोट देने की आमजन से अपील की। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेताओं को लगता होगा कि उनकी सरकार रिपीट होगी, लेकिन मुझे लगता है इस बार कांग्रेस परमानेंट डिलीट होगी।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी व वैचारिक रूप से तरक्की की है। लेकिन राजस्थान की बात करें तो मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि 10 लाख 92 हजार मुकदमे क्यों दर्ज हुए। पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, खनन माफिया व बेरोजगारी को अब राजस्थान नहीं सहेगा। राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने का काम इस सरकार ने किया है।

इस दौरान पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक सुभाष पूनिया, बुहाना बार एसोसिएशन गुलशन डांगी,भाजपा नेता सतीश गजराज, भाजपा नेता विकास भालोठिया, सरपंच प्रतिनिधि सतवीर दौरता, पूर्व प्रधान नीता यादव शाहिद अनेक लोगों मौजूद रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22