[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 31 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 31 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पचेरी : पचेरी कलां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 31 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पचेरी कलां की चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा के नारनौल की तरफ से एक प्राइवेट बस आई। जिसको रूकवाकर सवारियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों के पास दो पीठू बैंग थे। जिनसे पूछताछ की तो संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए तथा पुलिस को देखकर घबरा गए।

पुलिस को शक होने पर दोनों युवकों को पीठू बैग सहीत बस से निचे उतार कर पीठू बैगों की जांच की तो एक पीठू बैग में 15 किलो 500 ग्राम गांजा तथा दूसरे पीठू बैग में 16 किलो गांजा मिला। जिनसे लाईसेंस के बारे में पूछताछ की तो नहीं होना बताया। जब नाम के बारे में जानकार ली तो एक ने अपना नाम अनिल पुत्र बदनसिंह राजपूत वार्ड 20 निवासी सूरजगढ़ होना बताया तथा दूसरे ने अपना नाम दीपक पुत्र दरियासिंह मेघवाल निवासी लोटिया तन सूरजगढ़ होना बताया। जिनके कब्जे से 31 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आसाम से लाए थे गांजा- आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा आसाम से आगरा तक ट्रेन के माध्यम से लाया गया तथा आगरा से निजी बस के द्वारा लाया जा रहा था। जिनको बीच पचेरी में नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया।

ये थे टीम में- गांजा सहित आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में पचेरी कलां थानाधिकारी रणजीत सिंह, एएसआई कैलाश शर्मा, हैड कॉस्टेबल कृष्ण कुमार, लीलाराम, अमित कुमार, सत्यराज, रामसिंह, राजेन्द्र व अजीत शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22