[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेनीवाल बोले- नाथूराम मिर्धा पार्टी बदलने में माहिर थे, जैसे कपड़े बदलते हैं, वैसे पार्टियां बदलते रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

बेनीवाल बोले- नाथूराम मिर्धा पार्टी बदलने में माहिर थे, जैसे कपड़े बदलते हैं, वैसे पार्टियां बदलते रहे

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ज्योति मिर्धा के बीजेपी में जाने को लेकर बेनीवाल ने कहा खुद की पार्टी न तो उनके दादाजी और न परिवार का अन्य सदस्य बना पाए. पार्टी बदलने का रिकॉर्ड उनके दादाजी ने बनाया है. इस बीच राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी का दामन थामा.

Jaipur, RLP Hanuman Beniwal News: आरएलपी(RLP)  संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कांग्रेस की पूर्व सांसद और बीजेपी में शामिल हुई ज्योति मिर्धा पर एक बार फिर हमला बोला है.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने ज्योति मिर्धा पर बोला हमला

बेनीवाल ने कहा कि ज्योति मिर्धा दो बार मेरे सामने इलेक्शन हार गई थी, मेरी तो खुद की पार्टी है, उन्होंने तो बीजेपी का दामन थामा है. खुद की पार्टी न तो उनके दादाजी और न परिवार का अन्य सदस्य बना पाए. पार्टी बदलने का रिकॉर्ड उनके दादाजी ने बनाया है. वो पार्टी बदलने में माहिर थे, जैसे कपड़े बदलते हैं वैसे वो पार्टियां बदलते रहे.

महिला बॉडी बिल्डर ने आरएलपी का थामा दामन

प्रदेश में चुनावी माहौल में पार्टियां बदलने या नई पार्टी ज्वॉइन करने का सिलसिला चल रहा है. इस बीच राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी का दामन थामा. प्रिया सिंह ने आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल पर भरोसा जताया तो बेनीवाल ने प्रिया को पार्टी में शामिल किया और कहा कि आने वाले दिनों में प्रिया को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी.

इस दौरान नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा की चुनौती को लेकर पूछे गए सवाल पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वो क्या चुनौती देगी, ज्योति मिर्धा दो बार मेरे सामने दो बार इलेक्शन हार चुकी है. इसके साथ ही बेनीवाल ने ज्योति मिर्धा के साथ ही उनके दादा नाथूराम मिर्धा तक पर प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी बदलने का का रिकॉर्ड उनके दादाजी ने बनाया और वो पार्टी बदलने में माहिर थे. जैसे कपड़े बदलते हैं वैसे पार्टियां बदलते रहे.

मजबूरी में बीजेपी ज्वॉइन किया- बेनीवाल 

बेनीवाल ने दोहराया कि ज्योति ने मेरी वजह से पार्टी नहीं बदली बल्कि ईडी, सीबीआई की राडार पर इंडिया बुल्स के होने के कारण मजबूरी में बीजेपी पार्टी ज्वॉइन की. मेरा तो केवल नाम ले रही है. ज्योति मिर्धा ने यह नहीं बताया होगा कि जब 2009 में सांसद बनाया था तब पैर छूकर मेरा आशीर्वाद लिया था. मैंने ही लड़कर उनको सांसद बनाया तो उनकी सारी दुकानदारी चल रही है, वरना दुकानदारी कैसे चलती.

बेनीवाल ने कहा कि मेरे को चुनौती कौन दे सकता है, मैं तो मोदी-अमित शाह जैसे बडे बडे लोगों को चुनौती दे रहा हूं. मैं फिर कहता हूं वो चुनाव लड़ी तो पता ही नहीं कितने वोटों से हारेगी. वो एमएलए व एमपी का चुनाव लडे तो हारेगी पता कहीं नहीं कहां जाएगी. मैं चुनौती चुनौती स्वीकार करूंगा और जीत की हैट्रिक बनाउंगा.

युवाओं के लिए आइकाॅन हैं प्रिया सिंह – बेनीवाल

बेनीवाल ने कहा कि प्रिया सिंह मेघवाल युवाओं और शोषित तबके लिए आइकॉन है. विश्व महिला बॉडी बिल्डिंग में समाज के साथ राजस्थान को गौरवान्वित किया. यह मेरे लिए खुशी की बात है इन्होंने आरएलपी ज्वॉइन की. हमारी पार्टी पिछडों, दलितों, आदिवासियों और शोषितों समाजों की पैरोकार है। पार्टी के तीन विधायकों में दो दलित समुदाय से हैं. प्रिया के ज्वॉइन करने से नौजवानों में संदेश जाएगा कि आज के दौर में कांग्रेस बीजेपी में भाग रहे हैं लेकिन आएलपी ही सच्ची पार्टी है.

सोचा नहीं था राजनीति में आउंगी – प्रिया सिंह

महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने कहा कि आरएलपी पीडित व दलित शोषितों के साथ खड़ी हैं. हनुमान बेनीवाल जो जो बोलते हैं करके दिखाते हैं. भाजपा कांग्रेस राज में महिला अत्याचार हुए हैं. जब खिलाडी जंतर मंतर पर गए, पुलिस बजरंग पूनियां को ले गई, तब बेनीवाल पूनियां को जेल से छुडवाकर लाए. जिंदगी में सोचा नहीं था कि राजनीति में आउंगी, लेकिन अब बडे भाई साहब बेनीवाल के साथ जुड़कर लॉग टर्म तक राजनीति में काम करना चाहती हूं. महिला अत्याचार दलित अत्याचार के खिलाफ बेनीवाल खड़े हैं. मैंने सोचा कब तक जनता से लेती रहूंगी, समाज से लेती रहूंगी, आगे जो भी करूंगी लोगों की भलाई के काम करूंगी.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62