[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओजोन दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओजोन दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ओजोन दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झुंझुनूं : विश्व ओजोन दिवस पर शनिवार को वन विभाग एवं राजस्थान राज्य स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन बीड वन क्षेत्र(बीड झुंझुनू कन्जर्वेशन रिजर्व) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएफओ बनवारी लाल नेहरा, विशिष्ट अतिथि सीओ स्काउट महेश कालावत रहे तथा अध्यक्षता एसीएफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा की गयी। कार्यक्रम में पौधारोपण के पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा नाटक प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं स्काउट्स एवं गाइड्स, विद्यार्थियों द्वारा सूर्य की पैराबैंगनी किरणों का ओजोन परत द्वारा बचाव कर प्रकृति को संरक्षण प्रदान करने एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पृथ्वी पर विद्यमान मृदा, जल, वृक्षों का संरक्षण तथा क्लोरोफ्लोरो कार्बन के न्यूनतम उत्सर्जन, प्लास्टिक का प्रयोग त्यागने एवं लगाये पौधों एवं इनसे जुड़ी जल संरक्षण संरचनाओं की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए एक सजग प्रहरी के रूप में सतत् प्रयत्नशील रहकर रक्षा करने एवं अपनी खुशी को इन पौधों की समृद्धि में निहित करने की शपथ ली गई। डीएफओ बनवारी लाल नेहरा ने प्रकृति में वृक्षों के महत्व को बताते हुए इनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए किये जाने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया। अन्त में सीओ स्काउट महेश कालावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62