[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्माणाधीन सड़क पर टोल लगाने का विरोध:पूर्व विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

निर्माणाधीन सड़क पर टोल लगाने का विरोध:पूर्व विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

निर्माणाधीन सड़क पर टोल लगाने का विरोध:पूर्व विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

नीमकाथाना  : नीमकाथाना पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मांवडा के पास लगाए जाने वाले टोल को बाइपास पर लगाने ओर भूदोली चौराह पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर श्रुति भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने बताया कि निर्माणाधीन बाइपास पर टोल वसूली किया जाना राज्य सरकार के द्वारा प्रस्तावित है, लेकिन टोल नाका वालों ने षडयंत्र रचकर अवैध टोल वसूली करने की नीयत से आरओबी के बाद में नए निर्माणाधीन बाइपास की बजाय पुरानी सड़क पर लगाने का विचार बनाया है, जो सरासर आम जनता के साथ अन्याय व उनके हितों पर कुठाराघात है। मावंडा खुर्द से नीमकाथाना आने वाले वाहन चालकों को एक किमी पर ही टोल देय होगा, जबकि 60 साल पुरानी सड़क पर टोल वसूली का कोई प्रावधान ही नहीं बनता हैं। टोल वसूली नाका इस आरओबी से आगे जहां से बाइपास शुरू हो वहां लगाया जाए। भूदोली बाइपास चौराहे पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर भी कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

पूर्व विधायक ने कहा कि अधिकारियों की मिली भगत से अतिक्रमण किया गया हैं। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाए।

यह रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व प्रधान भगवान सहाय कस्वा, गिरीवर सैनी, सत्यनारायण अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, रसीद, चौथमल सैनी, पं.स जयनारायण सैनी, जयदयाल यादव,बलबीर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62