[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 सितंबर को सीकर में मेघवाल-जाट-मुस्लिम सम्मेलन:पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि होंगे, 20 दिन में दूसरी बार आ रहे सीकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

17 सितंबर को सीकर में मेघवाल-जाट-मुस्लिम सम्मेलन:पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि होंगे, 20 दिन में दूसरी बार आ रहे सीकर

17 सितंबर को सीकर में मेघवाल-जाट-मुस्लिम सम्मेलन:पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि होंगे, 20 दिन में दूसरी बार आ रहे सीकर

सीकर : विधानसभा चुनाव से पहले सीकर में जाट, मुस्लिम और मेघवाल समाज का संयुक्त सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें शिरकत करने के लिए मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक आएंगे। कार्यक्रम सीकर में 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

आयोजक राधेराम गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और सभी समाज-वर्ग को साथ लेकर चलना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक होंगे। इसके अलावा सिंगर अजय हुड्डा और अमनराज गिल भी परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम सीकर में एसके खेल ग्राउंड में होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले 28 अगस्त को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के सूतोद गांव में तेजा सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उसे दौरान मंच पर संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62