[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित:71 को दी जिम्मेदारी, महिलाओं को जगह नहीं; पूर्व सभापति खालिद हुसैन महासचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित:71 को दी जिम्मेदारी, महिलाओं को जगह नहीं; पूर्व सभापति खालिद हुसैन महासचिव

झुंझुनूं कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित:71 को दी जिम्मेदारी, महिलाओं को जगह नहीं; पूर्व सभापति खालिद हुसैन महासचिव

झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव तथा 30 सचिव के अलावा दो-दो प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

झुंझुनूं शहर के पूर्व सभापति खालिद हुसैन को संगठन महासचिव व संजय जखोड़िया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इतनी बड़ी कार्यकारिणी में किसी भी महिला का जगह नहीं दी गई है।

झुंझुनूं नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पवन पुजारी, अकबर खान, सुशील खींचड़, सुरेंद्र सिंह शेखावत, गोकुलचंद सैनी, राजकुमार ढाका, सत्यनारायण सैनी, राजेंद्र राठी, मानसिंह, सुभाष शर्मा, रविंद्र भडाना, प्रहलाद गिल, उमराव डांगी, हाजी अब्दुल अजीज व सीए रोहित चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया है।

इनको बनाया महासचिव

जगदीश पूनिया, रोशन, अयूब भाटी, आकाश चौधरी, फतेहसिंह शेखावत, प्यारेलाल, अदनान खत्री, वीरेंद्र खीचड़, नरेंद्र लमोरिया, राजेश कुमार, श्रवण सैनी, जोगेंद्र भालोठिया, युनूस गौरी, संजय नूनियां, डॉ. मुकेश बागड़ी, नवाब घोषी, रोहिताश व नरेश कुमार को महासचिव बनाया गया है।

महिलाओं को नही मिली जिम्मेदारी

जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को दरकिनार किया है। एक भी महिला को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। 71 पदाधिकारी में एक भी महिला शामिल नहीं है। ऐसे में कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस में ही छींटाकशी शुरू हो गई है।

इनको बनाया सचिव

राजेश जैदिया, उम्मेद सिंह, हरिश डूमोली, हवासिंह चौहान, प्रकाशचंद्र अवाना, पूर्णमल सुरोलिया, अमीचंद सिंघल, महेंद्र काजला, मनोहर बाकोलिया, श्रीचंद्र झाझडिय़ा, अली हसन, दिलीप डिग्रवाल, बाबूलाल कुमावत, सुरेंद्र गोवला, विनोद कुलहरी, मोहन शर्मा, अब्दुल अजीज कच्छावा, सुभाष भांबू, मंगलचंद सैनी, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह सिलायच, संदीप गुरावा, सुभाष जाखड़, प्यारेलाल मीणा, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, अजय तसीड़, आजाद अली, शीशराम मेघवाल तथा राधेश्याम यादव को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। वही संतोष सैनी व शहबाज फारूकी को प्रवक्ता तथा मोहम्मद सलीम व राहुल कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62