झुंझुनू महिला कांग्रेस में महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया
झुंझुनू महिला कांग्रेस में महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया
नवलगढ़ : तारा पूनिया के निर्देश अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका ने महिला कांग्रेस का झंडा फहराया वह सभी को प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की शपथ दिलाई वह संसद में लंबित महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने की मांग का प्रस्ताव पास किया।

इसमें विमला बेनीवाल, प्रेम पूनिया, सुनीता, रेखा, मंजू, अंजू, सुमन, मिनू, संजू, सुनीता, पिंकी,अनीता व विमला धायल आदि ने भाग लिया।
प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की…..
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – देश में फैल रही सांप्रदायिक नफ़रत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ लडूंगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – समाज में धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेद-भाव का हर स्तर पर विरोध करूंगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और महिला असुरक्षा को मिटाने के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करूंगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – बिना किसी स्वार्थ के ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान दूंगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – मेरा बूथ, मेरी ज़िम्मेदारी है। 2024 के लोक सभा चुनावों में – अपने बूथ से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराना मेरी ज़िम्मेदारी है। मैं आज से कार्य करना शुरू करूँगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – कांग्रेस के सिद्धांत “आधी आबादी को मिले पूरा हक, समान जिम्मेदारी और समान अवसर” को सफल बनाने की पूरी कोशिश करूँगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं- पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी को जीताने के लिए मैं पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – पार्टी के सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करूँगी।
- मैं प्रतिज्ञा करती हूं – हमेशा संगठन के बनाए गए नियमों का पालन करूँगी।
जय हिंद…!!!
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042473


