[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है भीगी किशमिश और यह भी होंगे 10 फायदे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है भीगी किशमिश और यह भी होंगे 10 फायदे

अगर रोजाना किशमिश को रात में भिगोकर खाली पेट सुबह सेवन करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं,जानिए।

Raisins Benefit: सभी को पता है ड्राई फ्रूट्स खाने से कितने फायदें मिलते हैं। उनमें से एक किशमिश का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अगर रात में भीगी किशमिश के खाने के फायदों के बारे में सुनेंगे तो चौंक जाएंगे। बस कुछ किशमिश लें और उन्हें रात को सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें।

अगली सुबह फ्रेश होकर खाली पेट इसे खाएं और इसके पानी को भी पी लें। अच्छे रिसल्ट के लिए रोजाना इसे फॉलो करें। अगर आपको नहीं पता इससे क्या-क्या बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं, तो यहां जानिए सबकुछ।

भीगी किशमिश फाइबर का अच्छा सोर्स

भीगी किशमिश में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये आपके पेट से जुड़ी कई परेशानियों को ठीक करता है। जिनको कब्ज की समस्या है उनके लिए किशमिश फायदेमंद होती है।

पेट लंबे समय तक भरा रहता है- कोई भी खाने की चीज जो फाइबर से भरपूर होती है, वो पेट को लंबे टाइम तक के लिए भरा रखती है। फल और सब्जियों में अधिक फाइबर होता है जो लंबे समय तक बूख गने नहीं देता।

किशमिश विटामिन से भरपूर- ज्यादातर लोग एनीमिया पीड़ित होते हैं और ऐसे में किशमिश आयरन की कमी को पूरा करता है।

हड्डियों के लिए अच्छा- किशमिश हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा किशमिश में बोरॉन की मात्रा ज्यादा होती है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है।

हाई बीपी वालों के लिए फायदेमंद- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को किशमिश का सेवन करना चाहिए। यह हाई कोलेस्ट्रॉल वालों और हार्ट से पीड़ितों के लिए फायदेमंद है।

किशमिश में विटामिन बी और सी भरपूर- किशमिश अच्छी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट माना गया है। शुगर मरीज भी इनका सेवन कर सकते हैं। अगर किशमिश से ब्लड शुगर बढ़ता है तो साथ में बादाम-अखरोट की मात्रा बढ़ानी चाहिए।

किशमिश ओरल हाइजीन के लिए बेस्ट- सांसों से स्मेल आती है, तो किशमिश छुटकारा दिलाने में हेल्प करेगी। क्योंकि ये जीवाणुरोधी है और मुंह के अंदर मौजूद किटाणुओं को मारता है।

स्किन के लिए अच्छा है किशमिश- किशमिश डिटॉक्सिफाइंग होने के कारण, पिंपल्स और स्किन के लिए अच्छा होता है। बालों की बात करें तो किशमिश ब्लड सर्कुलेशन और स्कैल्प के स्वास्थ्य में हेल्प कर सकता है।

ताकत- किशमिश में कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से शरीर को भरपूर शक्ति मिलती है।

लिवर हेल्दी रहता है- किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को हेल्दी रखता है।

एसिडिटी से राहत दिलाए- किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर और अगले दिन खाली पेट खाएं तो एसिडिटी से तुरंत राहत मिल जाती है।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखावाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22