[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Breakfast Recipes: बच्चों का टिफिन हो या सुबह का नाश्ता, मिनटों में ऐसे करें तैयार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
व्यंजन

Breakfast Recipes: बच्चों का टिफिन हो या सुबह का नाश्ता, मिनटों में ऐसे करें तैयार

Breakfast Recipes: अगर आप नाश्ते में एक ही तरह की चीजें बनाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

Breakfast Recipes: चाहे आप घर पर रहें या ऑफिस जाएं, हर सुबह सबसे मुश्किल सवाल यही होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाएं। रेसिपी ऐसी होनी चाहिए जो आसानी से बन जाए और सभी को पसंद भी आए लेकिन हर दिन ऐसा करना आसान नहीं है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाना आसान होगा और टेस्टी भी होंगे। आप चाहें तो इन्हें नाश्ते में खा सकती हैं या अपने बच्चों के लंच को मजेदार बनाने के लिए उनके टिफिन में भी रख सकती हैं।

ब्रेड पोहा

वैसे तो ब्रेड सैंडविच लगभग सभी का पसंदीदा होता है लेकिन इन्हें बनाने में समय लगता है। ऐसे में कम समय में मसालेदार ब्रेड पोहा बनाना आसान है। इसे बनाने के लिए ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें। इसमें थोड़ी सी सौंफ और राई डालें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज डालकर अच्छे से भून लीजिए। प्याज भुन जाने पर इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और इसे तलने दें। इसके बाद तेल में ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डाल दीजिए। अब इसमें कटी हुई ब्रेड डालें और अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो ऊपर से चाट मसाला भी डाल सकते हैं। से सेव के साथ परोसें।

एवोकैडो टोस्ट

एक एवोकैडो लें, उसे बीच से काट लें, बीज निकाल दें और गूदा निकालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे एक बाउल में डालें और इसमें नमक डालकर अच्छे से मैश कर लें। तैयार पेस्ट को टोस्ट पर लगाएं और ऊपर से सीजनिंग करें। अगर आप वेज खाना चाहते हैं तो टोस्ट पर एवोकाडो का पेस्ट लगाने के बाद टमाटर के टुकड़े और प्याज डाल सकते हैं। अगर आप अंडा खाना चाहते हैं तो इसे उबले अंडे से सजा सकते हैं। आप चाहें तो टोस्ट की जगह ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखावाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22