[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : KBC की हॉट सीट पर बैठेंगी हॉकी वाली सरपंच: राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी नारनौल की नीरु यादव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : KBC की हॉट सीट पर बैठेंगी हॉकी वाली सरपंच: राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी नारनौल की नीरु यादव

केबीसी के 15वें सीजन में शेखावाटी से हॉट शीट पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। केबीसी में पहुंचने वाली संभवतः देश की पहली महिला सरपंच हैं। नीरु भारत की पहली महिला सरपंच हैं, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से एफपीओ का संचालन करती हैं।

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नारनौल की बेटी और राजस्थान की बहू नीरु यादव 11 सितंबर को रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। केबीसी में पहुंचने वाली नीरु यादव राजस्थान के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं और नारनौल के छापड़ा सलीमपुर हाल पुलिस लाइन के पास स्थित महाराणा प्रताप नगर निवासी सेवानिवृत हेडमास्टर राम सिंह यादव और सत्यप्रकाश देवी की पुत्री हैं। उनकी कॉलेज तक की पढ़ाई नारनौल से हुई हैं।

नीरु यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से बात की
केबीसी के 15वां सीजन में शेखावाटी से हॉट शीट पर पहुंचने वाली पहली महिला है। केबीसी में पहुंचने वाली सरपंच की बात करें तो संभवत देश की पहली महिला हैं। सरपंच नीरु यादव ने जीती गई राशि महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की पढ़ाई व खेल के लिए देने की घोषणा की। अब वे सोनी टीवी के चर्चित शो केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बैठे नजर आएंगी। गांव की लड़कियों, महिलाओं, पर्यावरण के लिए हमेशा नवाचार करने वाली सरपंच नीरु यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें की।

नीरु यादव ने बताया कि जब उन्हें पहली बार केबीसी से फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ। उनको हॉकी वाली सरपंच के नाम से मिली प्रसिद्वि से केबीसी में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने का मौका मिला और वे हॉट शीट तक पहुंच गई। 11 सितंबर सोमवार को रात नौ बजे सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति शो में नीरु राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। नीरु यादव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गांव की महिलाओं व लकडियों की पीड़ा भी बताई। अमिताभ बच्चन ने नीरु के हॉकी व बर्तन बैंक के नवाचार की खुब सराहना की। गांव के लोगों ने बताया कि हमारे सरपंच केबीसी में पहुंची और समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर रखा यह हमारे लिए गर्व की बात हैं।

नारनौल के विभिन्न स्कूलों-कॉलेज से पढ़ीं

हरियाणा के नारनौल शहर में पली बढ़ी नीरू यादव मूलरूप से गांव छापड़ा सलीमपुर की रहने वाली हैं। नीरू BSC-MSC, B.Ed-M.Ed और PHD कर चुकी हैं। नीरू के भाई नीतेश यादव CBI में वर्किंग हैं। वह नारनौल के सरस्वती स्कूल की छात्रा रहीं। उन्होंने गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की।

नीरू क्यों कहलाती हॉकी वाली सरपंच

नीरू यादव नारी शक्ति मिसाल हैं। उन्होंने गांव की बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी एक हॉकी टीम बनाई है। उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों को हॉकी के गुर सिखाने के लिए एक कोच भी रखा। नीरू लड़कियों के ट्रेनिंग का ध्यान भी रखती है। खुद सुबह उन्हें उठाकर ग्राउंड में लेकर जाती हैं। नीरू द्वारा तैयार हॉकी टीम राजस्थान में कई जगहों पर खेल चुकी है।

2020 में सरपंच बनी थीं नीरू यादव

2020 में नीरु यादव लांबी अहीर की सरपंच बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों के लिए एक कोच भी रखा। नीरु का काम सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। वह लडकियों के ट्रेनिंग का ख्याल भी रखती हैं। सुबह उन्हें उठाकर ग्राऊंड तक लाती हैं। इसके अलावा नीरू यादव एक बर्तन बैंक का संचालन करती हैं। जिसका कोई किराया नहीं लिया जाता हैं। इस पहल के पीछे उनकी सोच न केवल प्लास्टिक कचरे को कम करना है बल्कि गांव को ‘कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त’ बनाना है। अब गांव में प्लास्टिक यूज बंद हो गया।

एफपीओ भी चला रही
नीरु भारत की पहली महिला सरपंच है, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से एफपीओ का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री वाजीब दामों में मिलता है। महिला सशक्तिकरण को लेकर कई नवाचार भी किए हैं। वहीं पंचायत व सरपंच के कर्तव्यों को लेकर सरंपच सिरिज के नाम से अपने सोशलमिडिया पर वीडियो भी शेयर करती हैं, उनके ये वीडियों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

उन्होंने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया और सभी लड़कियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में मदद की। नीरु यादव आदित्री फाउंडेशन एनजीओ का भी संचालन करती हैं। फिलहाल आदित्री फाउंडेशन के नेतृत्व में मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरु किया हैं। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जा रहे हैं।

Related Articles