नीमकाथाना : नीमकाथाना में धरी रह गईं तैयारियां:प्रतापगढ़ जाने की वजह से नहीं पहुंचे सीएम गहलोत, निराश होकर लौटे लोग
नीमकाथाना में धरी रह गईं तैयारियां:प्रतापगढ़ जाने की वजह से नहीं पहुंचे सीएम गहलोत, निराश होकर लौटे लोग

नीमकाथाना : नीमकाथाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज नीमकाथाना में प्रस्तावित दौरा था, लेकिन सारी तैयारियां धरी रह गईं। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर दो दिन से जुड़ा हुआ था। शनिवार को सैकड़ों लोग नेहरू पार्क में पहुंचे और निराश लौट गए। जिला प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की थी और ये तैयारियां भी धरी की धरी रह गई।

नीमकाथाना जिला बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार नीमकाथाना पहुंच रहे थे। नेहरू पार्क में राजीव गांधी शहरी में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का अवलोकन कर विकास कार्यों को लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम और उसके बाद आमसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हाई स्कूल खेल स्टेडियम में हेलीपैड से उतरने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रतापगढ़ के धरियावद में पीड़िता से मिलने के लिए अचानक रवाना हो गए थे उसके बाद सीएम अशोक गहलोत का प्रस्तावित कार्यक्रम दोपहर 3:30 रखा गया। उसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने वर्चुअल के क्षेत्र में विवास कार्य व लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया लेकिन उस वीसी में भी मुख्यमंत्री नही जुड़ पाए।
निराश होकर लौटे लोग
सीएम अशोक गहलोत के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों का जुटना सभा स्थल पर सुबह से ही जारी हो गया था। लोग बड़ी संख्या में नगाड़े बाजे के साथ मुख्यमंत्री के नारे लगाते हुए सभा स्थल पर पहुंचे। लेकिन सीएम की नहीं आने की सूचना पर लोग निराश होकर सभा स्थल से चले गए।

हेलीपैड तैयार करने में लगे दो दिन
बड़ी संख्या में मजदूर व कर्मचारी हेलीपैड तैयार करने में लगे हुए थे। दो दिन से हेलीपैड व सभा स्थल पर तैयारियां की जा रही थी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद सीएम का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव, मंत्री सकुंतला रावत, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा, जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला पूर्व आईएएस केएल मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।