[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना : 1 सितंबर से होगा जिला स्तरीय ओलिंपिक खेलों का आगाज:कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए 10 लाख का मिला बजट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना : 1 सितंबर से होगा जिला स्तरीय ओलिंपिक खेलों का आगाज:कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए 10 लाख का मिला बजट

1 सितंबर से होगा जिला स्तरीय ओलिंपिक खेलों का आगाज:कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए 10 लाख का मिला बजट

नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 सितंबर तक किया जाएगा। खेलों के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को सफल आयोजन के के लिए में दिशा निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी, बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें प्रत्येक ब्लॉक की टीम हिस्सा लेगी। जिला आयोजन समिति ने प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर खेल ग्राउंड पर तैयारियां की हैं। खिलाड़ियों के ठहरने व खाने का विशेष प्रबंध किया गया है। नेहरू पार्क ग्राउंड पर प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा।

इन जगहों पर होगा आयोजन

जिला स्तरीय ग्रामीण एवं शहरी खेल ओलिंपिक का आयोजन नेहरू पार्क, जी एन मोदी खेल ग्राउंड, एसएनकेपी कॉलेज का खेल ग्राउंड, जाट छात्रावास, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हीरानगर और अरावली कॉलेज में किया जाएगा।

खेल के लिए 10 लाख का बजट मिला

नीमकाथाना अलग बनने के बाद जिला स्तरीय मुकाबले होंगे। 10 लाख रुपए का बजट मिला है। कलेक्टर के दिशा निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं। नीमकाथाना में पांच पंचायत समितियों के खिलाड़ी खेलेंगे।

यह रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज, नगर परिषद कमिश्नर पवन शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महादेव सिंह काजला, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77