[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : बाइक में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की मौत:साथ में मौजूद तीन साल के बेटे को खरोंच तक नहीं आने दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

जयपुर : बाइक में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की मौत:साथ में मौजूद तीन साल के बेटे को खरोंच तक नहीं आने दी

बाइक में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की मौत:साथ में मौजूद तीन साल के बेटे को खरोंच तक नहीं आने दी

जयपुर : जयपुर में बाइक के टायर में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस दौरान महिला के हाथ में तीन साल का बीमार बच्चा भी था। महिला की हिम्मत ने बच्चे की जान बचा ली। उसे खंरोच तक नहीं आने दी। घटना प्रताप नगर थाना इलाके के कुंभा मार्ग की है।

प्रताप नगर थाने के एएसआई रामकरण यादव ने बताया- सेक्टर 18 में रहने वाले ओम प्रकाश (33) ने केस दर्ज कराया है। ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया- उसका छोटा भाई हरिओम (26) अपनी भाभी खुशी (29) को लेकर 11 अगस्त को डॉक्टर के जा रहा था। खुशी और ओम प्रकाश के बेटे निशांत (3) की तबीयत खराब थी। घर से करीब 3 किलोमीटर दूर डॉक्टर को दिखाने के बाद वापस आ रहे थे। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अचानक खुशी की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले टायर में फंस गया। खुशी तेजी से सड़क पर गिरी।

सिर के बल सड़क पर गिरी

सिर के बल गिरने के कारण खुशी के सिर में गम्भीर चोट लगी। इस दौरान भी खुशी ने बच्चो को संभाल कर पकड़े रखा। बच्चे को खरोंच तक नहीं आने दी। सड़क से टकराते ही खुशी बेहोश हो गई। बच्चा मां के पास बैठा रोने लगा। बच्चे के चाचा हरिओम ने भाई ओम प्रकाश को फोन किया। उसके बाद खुशी को तुरंत आरजीएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महात्मा गांधी से एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। 18 तारीख को खुशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर मृतक के पति की ओर से प्रताप नगर थाने में शिकायत दी गई।

बच्चों का रो-रो के बुरा हाल

मृतका खुशी के पति ओम प्रकाश ने बताया- उस के दो बेटे हैं। एक 9 साल और दूसरा 3 साल का निशांत। परिवार घटना के बाद से खुद को नहीं संभाल पा रहा है। किसी को अंदेशा भी नहीं था की इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाएगी। दोनों बच्चों का रो-रो के बुरा हाल है। खुद के संभाले या बच्चों को समझ नहीं आ रहा है।

जानकारी अनुसार, निशांत को पीलिया हुआ था। उसका एक निजी डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था। घटना वाले दिन बड़ा बेटा दिव्यांश भी मां के साथ जाने की जिंद कर रहा था, लेकिन बाइक पर केवल जगह नहीं होने के कारण उसे रोक लिया। निशांत के पिता मुहाना मंडी में फल का व्यापार करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet