[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : जयपुर में हुए फैशन शो में दिखी शीशमहल की खूबसूरती:स्टूडेंट्स ने बनाए अनोखे डिजाइन, स्टेज पर दिखाया अपना टैलेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : जयपुर में हुए फैशन शो में दिखी शीशमहल की खूबसूरती:स्टूडेंट्स ने बनाए अनोखे डिजाइन, स्टेज पर दिखाया अपना टैलेंट

जयपुर में हुए फैशन शो में दिखी शीशमहल की खूबसूरती:स्टूडेंट्स ने बनाए अनोखे डिजाइन, स्टेज पर दिखाया अपना टैलेंट

जयपुर : राजस्थान के ऐतिहासिक महलों, उन पर बने चित्र और शीशमहल की खूबसूरती को जयपुर के स्टूडेंट्स ने फैशन कलेक्शन में शोकेश किया है। इसका आयोजन आईएनआईएफडी जयपुर के वार्षिक डिजाइनर डिस्प्ले 2023 ‘धागा’ में हुआ। यह फैशन शो ‘राजस्थान इन माय सोल’ थीम पर आयोजित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स को जाने-माने फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी का साथ मिला।

इस डिजाइनर डिस्प्ले में स्टूडेंट्स ने अपने कलेक्शन में हैंडी क्राफ्ट्स का प्रदर्शन किया गया। इसमें राजस्थान के ऐतिहासिक स्मारकों और विरासत को दर्शाया गया। इस शो में न्यूयॉर्क, लंदन और लैक्मे फैशन वीक में प्रदर्शित हुए स्टूडेंट्स के रचनात्मक डिजाइंस को भी शो के दौरान शोकेस किया गया।

इस कलेक्शन में मॉडल्स ने आमेर महल में बने शीशमहल की खूबसूरती को साझा किया।
इस कलेक्शन में मॉडल्स ने आमेर महल में बने शीशमहल की खूबसूरती को साझा किया।

शो में ‘रिफ्लेक्शन ऑफ प्योरिटी’, ‘वन नाइट इन थार’, ‘फीलिंग डिजिटली ब्लू’, ‘ट्रेडिशनली ग्लोबल’, ‘रूदाली गोथ्स’,’ ब्लशिंग ब्रीज’, ‘म्हारी राजस्थानी ढाणी’, आदि विभिन्न कलेक्शंस का शोकेस किया गया। इस अवसर पर जगदीश चंद्रा मुख्य और कमला पोद्दार ग्रुप (केपीजी) की चेयरपर्सन कमला पोद्दार, अभिषेक पोद्दार और रोमा पोद्दार मौजूद रही।

स्टूडेंट्स ने वेडिंग कलेक्शन को बेहतर अंदाज में प्रस्तुत किया।
स्टूडेंट्स ने वेडिंग कलेक्शन को बेहतर अंदाज में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध राजस्थानी कवि कन्हैयालाल सेठिया की डिजिटल रूप से प्रिंटेड कविताओं के साथ साड़ियों का एक पूरा संग्रह प्रदर्शित करते हुए उन्हें स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया। इसके साथ ही शो के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया।

अलग-अलग थीम पर प्रस्तुत कलेक्शन को मॉडल्स ने अपने वॉकिंग स्टाइल से खास बनाया।
अलग-अलग थीम पर प्रस्तुत कलेक्शन को मॉडल्स ने अपने वॉकिंग स्टाइल से खास बनाया।

कलाकार अशोक राही, ब्रिज बल्लभ उदयवाल, डॉ चिन्मय मेहता, पद्मश्री गुलाबो सपेरा, पद्मश्री राम किशोर दारेवाला, पद्मश्री शाकिर अली, पद्मश्री तिलक गिताई, विद्यासागर उपाध्याय, हेमन्त त्रिवेदी, ब्लू पोटरी आर्टिस्ट राम गोपाल सैनी, तृप्ति पांडे और विनोद भारद्वाज का शॉल ओढ़ाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात कलाकार गुलाबो सपेरा ने अपनी परिवार की अन्य सदस्यों के साथ खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम में चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

गोट्टा, ठीकरी, कटदाना, रोगन आर्ट

स्टूडेंट्स की ओर से डिजाइन किए गए परिधानों में गोट्टा, ठीकरी, कटदाना, रोगन आर्ट, एप्लिक वर्क के साथ-साथ ओम्ब्रे डाई, दाबू और ब्लॉक प्रिंट, फड़ और ब्लू पॉटरी वर्क देखने को मिला। डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए खादी, मलमल, कॉटन कैम्ब्रिक, जॉर्जेट आदि फ्रैब्रिक का उपयोग किया गया था। इसी वजह से इस शो को धागा नाम दिया गया। यह देशभर के विभिन्न धागों से बना एक बेहतरीन शो रहा। यह कलेक्शन भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी के मार्गदर्शन में डिजाइन किए गए थे। शो की कोरियोग्राफी प्रख्यात कोरियोग्राफर और निर्देशक शाकिर शेख की ओर से की गई थी।

कार्यक्रम में पद्मश्री शाकिर अली को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री शाकिर अली को भी सम्मानित किया गया।
स्टूडेंट्स के कलेक्शन को प्रोफेशनल मॉडल्स ने प्रस्तुत किया।
स्टूडेंट्स के कलेक्शन को प्रोफेशनल मॉडल्स ने प्रस्तुत किया।
स्टूडेंट्स ने परम्परागत अंदाज के डिजाइन को अपने अंदाज से कंटेम्परेरी बनाया।
स्टूडेंट्स ने परम्परागत अंदाज के डिजाइन को अपने अंदाज से कंटेम्परेरी बनाया।
इंटरनेशनल से सजे इस शो में मॉडल्स ने अपने अंदाज ए बयां से खासी सुर्खिंया बटोरी।
इंटरनेशनल से सजे इस शो में मॉडल्स ने अपने अंदाज ए बयां से खासी सुर्खिंया बटोरी।
यह कलेक्शन सबसे खास रहा, जिसमें आमेर महल के ऐतिहासिक अंदाज को प्रस्तुत किया गया।
यह कलेक्शन सबसे खास रहा, जिसमें आमेर महल के ऐतिहासिक अंदाज को प्रस्तुत किया गया।
नजाकत से सजे इस कलेक्शन को कलाकारों ने सूफियाना अंदाज में पेश किया।
नजाकत से सजे इस कलेक्शन को कलाकारों ने सूफियाना अंदाज में पेश किया।
शो में फेस्टिव कलेक्शन को भी पेश किया गया।
शो में फेस्टिव कलेक्शन को भी पेश किया गया।
इस कलेक्शन को हेमंत त्रिवेदी ने आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया, इसमें मॉडल्स घूंघट में वॉक करती नजर आई।
इस कलेक्शन को हेमंत त्रिवेदी ने आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया, इसमें मॉडल्स घूंघट में वॉक करती नजर आई।
कार्यक्रम में आइएएस श्रेया गुहा और गायत्री राठौड़ भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में आइएएस श्रेया गुहा और गायत्री राठौड़ भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet