[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मोबाइल वितरण में धांधली का आरोप:छात्राओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, बोलीं-चार दिन से लगा रहे चक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मोबाइल वितरण में धांधली का आरोप:छात्राओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, बोलीं-चार दिन से लगा रहे चक्कर

खेतड़ी में मोबाइल वितरण में धांधली का आरोप:छात्राओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, बोलीं-चार दिन से लगा रहे चक्कर

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मोबाइल वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कॉलेज की छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम जय सिंह चौधरी को दिए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज के बालिका छात्रावास में मोबाइल वितरण किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को भी मोबाइल वितरण योजना में शामिल किया गया है, लेकिन कॉलेज की छात्राएं पिछले चार दिन से वितरण स्थल का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कर्मचारी उन्हें मोबाइल देने की बजाय बाहर निकाल देते हैं।

छात्रा पूजा कुमारी, मनीषा सैनी ने बताया कि वह चार दिन से लाइन में लगकर मोबाइल वितरण योजना में मिलने वाले मोबाइल प्राप्त करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जब उनका नंबर आता है तो उन्हें बिना मोबाइल दिए ही बाहर निकाल दिया जाता है, जबकि उन्होंने योजना में सात दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। उन्होंने बताया कि वह रोजाना ग्रामीण क्षेत्र से मोबाइल लेने के लिए खेतड़ी आती हैं, लेकिन उन्हें कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।

इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य महिपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन वितरण योजना में शामिल कॉलेज की छात्राओं की योजना की शुरुआत में दो दिन तो लिस्ट मांगी गई थी, लेकिन अब छात्राओं की कोई लिस्ट कॉलेज से प्राप्त नहीं की जा रही है, जिसके चलते छात्राओं को मोबाइल नहीं मिल रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम जय सिंह चौधरी ने मोबाइल वितरण में कॉलेज छात्रों की हो रही समस्याओं को लेकर जल्द वितरण स्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर मनीषा मेहरा, संतोष सैनी, रेखा कुमारी, पायल निर्वाण, प्रियंका निर्वाण, धोली कुमारी, रितिका शर्मा, पूनम सेन, रिंकू दाधीच, सीमा सैनी, निधि सैनी, ज्योति शर्मा, राहुल सोनी, विक्रम सैनी, अशोक सैनी, संजय सैनी सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet