एक रुपए और नारियल की रस्म से निकाह, दहेज का लेन-देन नहीं कर पेश की सादगी की मिसाल
कैफ चौहान और सायमा बानो का सादगीपूर्ण निकाह संपन्न, खुशी के मौके पर खलीफा वेलफेयर सोसायटी को जरूरतमंदों की मदद के लिए 1100 रुपए का सहयोग भी दिया
झुंझुनूं : आज के दौर में जहां शादियों में दिखावे और फिजूलखर्ची का चलन बढ़ रहा है, वहीं झुंझुनूं में एक परिवार ने सादगीपूर्ण निकाह कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। मरहूम सदिक पटवारी के पोते और शफीक चौहान के पुत्र कैफ चौहान का निकाह चूरू निवासी शरीफ रजाक कुरैशी की पुत्री सायमा बानो के साथ सादगी से संपन्न हुआ।
निकाह की खास बात यह रही कि इसमें दहेज का किसी तरह का लेन-देन नहीं किया गया। महज एक रुपए और नारियल की रस्म के साथ निकाह संपन्न हुआ। परिवार के इस कदम को फिजूलखर्ची और दिखावे से दूर रहकर विवाह करने की प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
इस खुशी के मौके पर परिवार की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए खलीफा वेलफेयर सोसायटी को 1100 रुपए का सहयोग भी दिया गया, ताकि जरूरतमंदों की मदद में इस राशि का उपयोग हो सके। परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए लोगों ने इसे समाज में सादगीपूर्ण विवाह और जरूरतमंदों की मदद को बढ़ावा देने वाली मिसाल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546078

